मोहम्मद शमी ने लंदन में कराई सर्जरी : लिखा जल्द ही बॉलिंग करने लगूंगा, पीएम मोदी बोले- आप जल्द रिकवरी करेंगे

Updated on 27-02-2024 01:16 PM

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को लंदन में एड़ी की सफल सर्जरी करवाई। शमी ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। शमी ने पिछले साल टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेला था, इसके बाद से ही वह इंजरी के कारण क्रिकेट नहीं खेल सके।

शमी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सर्जरी की जानकारी दी। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शमी के जल्दी फिट होने की उम्मीद की।

पीएम मोदी बोले- आप जल्द ही रिकवर हो जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शमी के जल्दी फिट होने की उम्मीद की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उम्मीद है कि शमी जल्द रिकवरी कर फिट हो जाएंगे। मुझे विश्वास है कि आप जल्द ही इंजरी से रिकवर कर जाएंगे।'

शमी बोले- जल्दी बॉलिंग करूंगा
शमी ने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर ल‍िखा, मेरी एड़ी का सक्सेसफुल ऑपरेशन हुआ। रिकवरी में टाइम लगेगा लेकिन मैं जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा होकर बॉलिंग करने के लिए एक्साइटेड हूं।

8 महीने के लिए हो सकते हैं बाहर
सर्जरी के बाद शमी को करीब 3 से 4 महीने तक आराम करना पड़ सकता है। इसके बाद ही वह प्रैक्टिस शुरू करेंगे। NCA से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही उन्हें मैच खेलने की परमिशन मिलेगी। इसमें 6 से 8 महीने का समय लग सकता है।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, सर्जरी के बाद शमी अब इंडियन प्रीमियर लीग नहीं खेल सकेंगे। उनका टी-20 वर्ल्ड कप खेलना भी मुश्किल है। वह सितंबर-अक्टूबर में होने वाली बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सीरीज तक बॉलिंग शुरू करेंगे। लेकिन मैच के लिए फिट होने में उन्हें नवंबर तक का समय लग सकता है। दिसंबर में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज खेलनी है।

3 सप्ताह तक लंदन में थे शमी
शमी जनवरी के आखिरी सप्ताह में लंदन गए। जहां उन्होंने एंकल के लिए स्पेशल इंजेक्शन लिए। डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि 3 सप्ताह बाद वह रनिंग शुरू कर सकते हैं। अगर उन्हें ठीक फील होता तो वह रनिंग के बाद बॉलिंग भी शुरू कर देते लेकिन इंजेक्शन ने उतना असर नहीं दिखाया जितनी उम्मीद थी। ऐसे में शमी के पास सर्जरी कराने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं बचा।

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नहीं खेली
शमी पिछले साल नवंबर में वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। वह पिछले साल के आखिर में साउथ अफ्रीका टूर के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले वह एड़ी की इंजरी की वजह से बाहर हो गए। इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी घरेलू टेस्ट सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन सके।

वर्ल्ड कप के टॉप विकेट टेकर थे शमी
मोहम्मद शमी ने पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में इंजरी के बावजूद वनडे वर्ल्ड कप खेला। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए। इसी के साथ वह वर्ल्ड कप में 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.