मोहम्मद शमी IPL और T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे:एंकल की सर्जरी कराने UK जाएंगे

Updated on 23-02-2024 02:43 PM

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस साल IPL और टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेंगे। वह एंकल इंजरी की सर्जरी कराने के लिए UK जाएंगे। उन्होंने लंदन में इंजेक्शन लिए थे, लेकिन उनका असर बॉडी पर नहीं हुआ। इस कारण अब सर्जरी करानी ही पड़ेगी।

शमी IPL में गुजरात टाइटंस से खेलते हैं। PTI के अनुसार वह सर्जरी के बाद इस साल नवंबर तक फिट हो जाएंगे।

3 सप्ताह तक लंदन में थे शमी
शमी जनवरी के आखिरी सप्ताह में लंदन गए थे। जहां उन्होंने एंकल के लिए स्पेशल इंजेक्शन लिए। डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि 3 सप्ताह बाद वह रनिंग शुरू कर सकते हैं। अगर उन्हें ठीक फील होता तो वह रनिंग के बाद बॉलिंग भी शुरू कर सकते हैं।

BCCI अधिकारी ने PTI को बताया, 'इंजेक्शन ने उतना असर नहीं दिखाया जितनी उम्मीद थी। ऐसे में शमी के पास सर्जरी कराने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं बचा। वह कुछ दिनों बाद सर्जरी कराने के लिए यूके जाएंगे। ऐसे में IPL खेलने के बारे में तो सोच भी नहीं सकते।'

NCA के सजेशन पर लगवाए थे इंजेक्शन
शमी ने चोट के बावजूद वनडे वर्ल्ड कप खेला, लेकिन टूर्नामेंट खत्म होने के बाद वह कोई क्रिकेट मैच नहीं खेल सके। उन्होंने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब किया। NCA के ही सजेशन पर शमी ने इंजेक्शन लगवाए, लेकिन अब वह रिकवर नहीं हो सके।

NCA से अगर वनडे वर्ल्ड कप के बाद ही शमी को सर्जरी की सलाह मिलती तो वह टी-20 वर्ल्ड कप तक फिट भी हो जाते। तब उन्हें सर्जरी के बाद इंजेक्शन की जरूरत पड़ती और वह 3 से 4 महीने के अंदर फील्ड पर वापसी कर लेते।

8 महीने के लिए हो सकते हैं बाहर
PTI के अनुसार, सर्जरी के बाद शमी IPL के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएंगे। यहां तक कि उनका सितंबर-अक्टूबर में होने वाली बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सीरीज तक भी फिट होना मुश्किल है। हालांकि BCCI को उम्मीद है कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल के अंत में होने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं।

सर्जरी के बाद शमी को करीब 3 से 4 महीने तक आराम पर रहना पड़ेगा। इसके बाद वह प्रैक्टिस शुरू करेंगे और NCA से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही मैच खेल सकेंगे। इसके 6 से 8 महीने का समय लग सकता है।

वर्ल्ड कप के टॉप विकेट टेकर थे शमी
मोहम्मद शमी ने पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में इंजरी के बावजूद वनडे वर्ल्ड कप खेला। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे। इसी के साथ वह वर्ल्ड कप में 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.