मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन से इन 3 खिलाड़ियों की बढ़ गई टेंशन, कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता

Updated on 18-09-2023 01:54 PM
कोलंबो: श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने सिर्फ 50 रन पर ऑल आउट कर दिया और उसके बाद पूरे 10 विकेट से मैच जीता। श्रीलंका को 50 रन पर ऑल आउट करने में टीम इंडिया के तेज तर्रार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई। सिराज ने अपने 7 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 6 विकेट लिए और श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। फाइनल में ऐसा प्रदर्शन कर सिराज चारों ओर छा गए। हालांकि सिराज का ऐसा दमदार परफॉर्मेंस भारत के इन तीन तेज गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी बन सकता है। आखिर कौन हैं वह 3 खिलाड़ी आइये जानते हैं।

उमरान मलिक

आईपीएल से नाम कमाने वाले जम्मू कश्मीर के आग उगलते गेंदबाज उमरान मलिक को पिछले कुछ समय से लगातार मौका मिल रहा था। उनकी गति ने सबको प्रभावित किया था। हालांकि उनकी टीम में अभी जगह फिक्स नहीं हुई है। ऐसे में मोहम्मद सिराज के एशिया कप के फाइनल में इस प्रदर्शन से उन्हें थोड़ी टेंशन तो हो सकती है। क्योंकि उमरान को टी20 से ज्यादा वनडे में मौका मिला है और अब वनडे में ही सिराज बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उमरान का सिराज और बुमराह के होते हुए टीम में जगह बनाना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

अर्शदीप सिंह

टीम इंडिया के युवा तेज तर्रार गेंदबाज अर्शदीप सिंह को वनडे से ज्यादा टी20 में मौका मिला है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 33 टी20 और 3 वनडे खेले हैं। लेकिन जिस तरह से मोहम्मद सिराज अब वनडे में खेल रहे हैं। इसको देखकर अर्शदीप की जगह अब टी20 टीम में भी थोड़ी खतरे में लग रही है। अब उनकी जगह सिराज को टी20 में भी खुद को साबित करने का मौका दिया जा सकता है।

दीपक चाहर

स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर एक समय टीम इंडिया के लिए टी20 समेत वनडे में भी लगातार खेलते हुए नजर आते थे। लेकिन पिछले कुछ समय से उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे पिछले साल दिसंबर में खेला था। वहीं आखिरी टी20 पिछले साल ही अक्टूबर में खेला था। इसकी वजह लगातार अपनी गेंदबाजी से आग उगल रहे मोहम्मद सिराज भी हो सकते हैं। सिराज का वनडे में तो कोई तोड़ ही नहीं है। वहीं अब उनको इसके दम पर टी20 में भी निरंतरता से मौका मिल सकता है। वहीं जिस तरह उन्होंने एशिया कप के फाइनल में प्रदर्शन किया उसके बाद तो अब जसप्रीत बुमराह के असली जोड़ीदार सिराज ही बन गए हैं। ऐसे में दीपक का कमबैक करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। क्योंकि तीसरे गेंदबाज के रूप में फिलहाल शार्दुल ठाकुर को देखा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.