आज आएंगे मोहन भागवत

Updated on 06-09-2022 05:34 PM
संघ प्रमुख व सरसंघचालक डा. मोहन भागवत छह सितंबर को राजधानी रायपुर पहुंच आ रहे हैं। अन्य पदाधिकारी 9 सितंबर को पहुंचेंगे। इनमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाहों में डा. कृष्ण गोपाल, डा. मनमोहन वैद्य, रामदत्त चक्रधर, श्रीमुकुंदा और अरुण कुमार, अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर भी शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ के हिरण्यमय पंड्या व बी. सुरेंद्रन, विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार व मिलिंद परांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशीष चौहान व निधि त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व बीएल संतोष, भारतीय किसान संघ के दिनेश कुलकर्णी, विद्याभारती के रामकृष्ण राव व जीएम काशीपती, राष्ट्र सेविका समिति के वंदनीया शांता व अन्न्दानम सीताम, वनवासी कल्याण आश्रम के रामचन्द्र खराडी व अतुल जोग शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 10 से 12 सितंबर तक प्रस्तावित अखिल भारतीय समन्वयक समिति की बैठक राजधानी के एयरपोर्ट से लगे जैनम भवन में होगी। इस बैठक में संघ से प्रेरित और अनुषांगिक संगठनों को अपने-अपने कामकाज का ब्यौरा देना होगा। इसमें संघ प्रमुख उनसे संवाद करेंगे। इस दौरान विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद होंगे। विविध क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों के लिए अगले तीन वर्ष का एजेंडा भी तय किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.