मोहित ने IPL का सबसे महंगा स्पेल फेंका : GT के खिलाफ DC ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Updated on 25-04-2024 01:12 PM

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाए। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 220 रन ही बना सकी। GT के खिलाफ पहली बार किसी टीम ने इतना बड़ा स्कोर बनाया।

DC के कप्तान ऋषभ पंत ने 43 बॉल पर 88 रन बनाए। इसमें से उन्होंने 28 रन आखिरी ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ 4 बॉल में स्कोर किए। शर्मा ने IPL का सबसे महंगा स्पेल फेंका। 

1. DC ने तीसरा सबसे बड़ा टीम टोटल बनाया
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में अपना तीसरा सबसे बड़ा टीम टोटल बनाया। टीम ने कुल 224 रन बनाए। टीम का सबसे बड़ा टोटल साल 2011 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आया था, तब डेविड वॉर्नर और विरेंद्र सहवागने ओपनिंग करते हुए 77-77 रन बनाए थे। इस साझेदारी की वजह से टीम ने कुल 231 रन बनाए थे।

2.GT के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया
DC ने GT के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने MI का रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2023 में MI ने अपने घर में ही GT के खिलाफ 218 रन बनाए थे।

3. आखिरी 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर DC
दिल्ली के बैटर्स ने गुजरात के खिलाफ आखिरी 5 ओवर में 97 रन बनाए। IPL में आखिरी 5 ओवर में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में टॉप पर RCB है। RCB ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ कुल 248 रन बनाए थे। इस मैच में एबी डिविलियर्स ने 52 बॉल में 129 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस मुकाबले में ही आखिरी 5 ओवर में टीम ने लायंस के बॉलर्स के सामने 112 रन बनाए थे।

4. पंत ने 19वीं बार DC के लिए 50+ स्कोर बनाया
ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 19वीं बाक 50+ स्कोर बनाया। पंत ने शिखर धवन को पीछे किया ज 18 बार 50+ स्कोर कर चुके हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर डेविड वॉर्नर के नाम है। वॉर्नर 24 बार टीम के लिए 50 का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

5. मोहित शर्मा ने IPL का सबसे महंगा स्पेल फेंका
मोहित शर्मा ने IPL का सबसे महंगा स्पेल फेंका। उन्होंने 4 ओवर में कुल 73 रन दिए, इसमें से 31 रन उनके आखिरी ओवर से आए। मोहित ने SRH के लिए खेल चुके बसिल थंपी का रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2018 में SRH प्लेयर थंपी के खिलाफ RCB के बैटर्स ने 70 रन बनाए थे।

6. DC के लिए एक मैच में 50+रन, विकेट और कैच लेने वाले अक्षर चौथे प्लेयर
अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक मैच में 50+रन, एक विकेट और कम से कम एक कैच लेने वाले चौथे प्लेयर बने। इससे पहले यह कारनामा जेपी डुमिनी, पॉल कॉलिंगवुड और वीरेंद्र सहवाग ने ही किया था। अक्षर ने 66 रन बनाए, 1 विकेट लिया और 3 कैच पूरे किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.