मोहला : पक्का घर बनने पर बारिश की परिशानियों से नाथूराम हुए चिंता मुक्त
Updated on
18-04-2023 09:57 PM
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को खुद का पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बहुत से परिवार कच्चे मकान में रहते हैं। गांव में रहने वाले लोग गरीबी के कारण अपना पक्का मकान नहीं बना पाते हैं। वे अपना खुद का पक्का घर बनाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपने पक्के घर का सपना पूरा नहीं कर पाते है और पूरी जिंदगी कच्चे मकान में बिता देते हैं। उनके इसी सपने को पूरा करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण चलाई जा रही है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम सांगली निवासी श्री नाथूराम को स्वयं का पक्का मकान होने के कारण बरसात के दिनों में किसी प्रकार की चिंता नहीं है। वे अपने पक्के मकान में किचन प्लेटफार्म और शौचालय निर्माण कराकर अपने परिवार के साथ रहकर खुशी से जीवनयापन कर रहें हैं। श्री नाथूराम एक मेहनतकश किसान हैं, अपने जीवन-यापन करने के लिए कृषि और गांव में डेकोरेशन का कार्य करते हैं। श्री नाथूराम बताते हैं कि वे पहले एक खपरैल वाले कच्चे मकान में रहते थे। मिट्टी और खपरैल वाला घर होने के कारण बरसात के दिनों में पानी टपकना, जमीन में नमी आ जाना, दीवारों में सीलन व कई अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। श्री नाथूराम ने बताया कि शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पक्का आवास निर्माण के लिए राशि 1 लाख 30 हजार रूपए की स्वीकृति मिली और निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर लिया गया। पक्के घर के निर्माण से वे डेकोरेशन का कार्य अच्छे से कर रहे हैं। शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण श्री नाथूराम के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने इस मदद के लिए शासन एवं प्रशासन को आभार और धन्यवाद दिया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…