मोहसिन नकवी फैला रहे भारत के बारे में झूठ, PSL में क्राउड बैन पर बोले- पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें
Updated on
14-04-2026 01:44 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के गलियारों में अजीबोगरीब स्थिति बनी हुई है। मार्च 2026 में पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए ऐलान किया था कि पूरा टूर्नामेंट बिना दर्शकों के खेला जाएगा और इसे केवल लाहौर और कराची तक ही सीमित रखा जाएगा। नकवी ने इसके पीछे मिडल ईस्ट में चल रहे क्षेत्रीय संघर्षों के कारण पैदा हुए ईंधन संकट का हवाला दिया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से ऊर्जा बचाने के लिए यात्रा कम करने का अनुरोध किया है।
अपने ही बयान में फंस गया नकवी
हालांकि, नकवी अपने इस दावे पर ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सके और हाल ही में स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पूरी तरह यू-टर्न ले लिया। नकवी ने अपने ताजा बयान में कहा कि पाकिस्तान में पेट्रोल या ईंधन की कोई कमी नहीं है। चेयरमैन के इस विरोधाभासी रुख ने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा यह है कि अगर ईंधन की कमी नहीं थी तो आखिर फैंस को स्टेडियम से दूर क्यों रखा गया और मैचों को दो ही शहरों में क्यों समेटा गया?
मोहसिन नकवी ने दिया बात करने का हवाला
मोहसिन नकवी ने कहा कि वे पीएसएल में दर्शकों को वापस लाने के लिए कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, 'दुनिया में क्या हालात हैं ऑयल का क्या क्राइसिस है तो उसको देख के कुछ दरम्याना फैसला करेंगे बट मैं पीएम साहब से जरूर रिक्वेस्ट करूंगा।' भारत पर बात करते हुए मोहसिन ने कहा, 'वहां (भारत) हमारा स्टांस कुछ और है उनके पेट्रोल पंप्स पे लाइनें लंबी हैं वहां पे फ्यूल की शॉर्टेज है। अल्लाह का शुक्र है आपके मुल्क में नहीं है।'
भारत में नहीं है कोई किल्लत
दिलचस्प बात यह है कि इस विवाद के बीच पाकिस्तान की ओर से भारत में भी पेट्रोल संकट होने की अफवाहें उड़ाई गईं, जो पूरी तरह बेबुनियाद साबित हुई हैं। अप्रैल 2026 की वर्तमान स्थिति और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसा, भारत में ईंधन की कोई किल्लत नहीं है।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…