मोहसिन नकवी का क्रिकेट से वजूद मिट जाएगा, एशिया कप ट्रॉफी चोर पर भारत का हथौड़ा, ये है मास्टर प्लान?

Updated on 11-10-2025 02:02 PM
एशिया कप 2025 का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत द्वारा पाकिस्तान को फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीतने के बावजूद एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्रॉफी भारत को सौंपने में आनाकानी कर रहे हैं। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रॉफी एसीसी मुख्यालय में रखी है लेकिन पीसीबी प्रमुख ने सख्त निर्देश दिए हैं कि उनकी मंजूरी के बिना इसे कहीं ले जाया या सौंपा न जाए।

आईसीसी करेगा नकवी का हिसाब

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह नकवी के इस रवैये को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने उठाएगा। पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई की योजना नकवी को फटकार लगवाने और संभवत आईसीसी में उनके निदेशक पद से हटवाने की है। इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया था कि एशिया कप की ट्रॉफी नकवी की निजी संपत्ति नहीं है और उन्हें इसे जल्द से जल्द भारत वापस भेजना चाहिए।
एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'यह देखना बाकी है कि पीसीबी या नकवी के लिए इसके क्या परिणाम होंगे क्योंकि बीसीसीआई का रुख स्पष्ट है कि नकवी के पास ट्रॉफी खुद भारतीय टीम को सौंपने और इसे बीसीसीआई को न भेजने का कोई अधिकार नहीं था जो इस आयोजन के आधिकारिक मेजबान थे।'

पाकिस्तान की हार के बाद मचा बवाल

8 टीमों के इस टूर्नामेंट का समापन 28 सितंबर को हुआ था। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह लगभग एक घंटे तक टल गया था। यह प्रक्रिया अधूरी रह गई क्योंकि न तो भारत और न ही नकवी अपनी बात से पीछे हटे।
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने हुए थे। यह पहला मौका था जब दोनों टीमें पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद मैदान में भिड़ीं। पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच की दुश्मनी छाई रही। पहली बड़ी घटना 14 सितंबर को हुई जब सूर्यकुमार की टीम ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुपर 4 के मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने राजनीतिक रूप से प्रेरित हाव-भाव दिखाए। हारिस रऊफ का अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ तीखी बहस में शामिल होना भी चर्चा में रहा।

नकवी देता है भारत के खिलाफ बयान

नकवी एसीसी अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में भी नाकाम रहे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लगातार भारत के खिलाफ राजनीतिक बयान दिए। एशिया कप खत्म होने के बाद एसीसी की एक बैठक हुई जिसमें नकवी और बीसीसीआई के प्रतिनिधियों जिनमें राजीव शुक्ला और आशीष शेलार शामिल थे के बीच काफी गरमागरमी हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.