मोईन अली ने मुंबई और चेन्नई की टक्कर पर कही बड़ी बात, फुटबॉल के महामुकाबले से जोड़ा

Updated on 08-04-2023 08:09 PM
नई दिल्ली: इंडियंस प्रीमियर लीग 2023 का आज यानी 8 अप्रैल को सबसे बड़ा मुकाबला खेले जाने वाला है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन एमआई और सीएसके पहली बार आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं इस महामुकाबले से पहले चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने दोनों टीमों की राइवलरी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मोईन अली ने अपनी टीम और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की तुलना मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल की फुटबॉल प्रतिद्वंद्विता से की है। मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स चार खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है। साल 2022 में आईपीएल की बड़ी नीलामी के बाद से दोनों टीमें संघर्ष कर रही है। मुंबई और चेन्नई की आईपीएल राइवलरी को आईपीएल के ‘एल क्लासिको’ के नाम से जाना जाता है।
मोईन ने कहा, ‘यह एक ऐसा मुकाबला है जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रहा हूं। ये दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीमों का मुकाबला है और दोनों के प्रशंसकों की संख्या बहुत ज्यादा है। एक क्रिकेटर के रूप में यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाहर खेले जाने वाले सबसे बड़े मैचों में से एक है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर फुटबॉल के नजरिए से देखें तो यह मैच मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल के मुकाबले की तरह है। ये मुकाबले काफी बड़े होते हैं।’

इसके अलावा बात करें हेड टू हेड मुकाबलों की तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें से एसआई ने 20 मैच जीते हैं। जबकि चेन्नई सिर्फ 14 मुकाबले अपने नाम करने में ही सफल हो पाई है। बहरहाल, आंकड़ो की माने तो मुंबई का पलड़ा हमेशा से चेन्नई पर भारी रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.