महिला टी20 विश्व कप की चैंपियन न्यूजीलैंड पर हुई पैसों की बारिश, भारतीय टीम भी हुई मालामाल

Updated on 21-10-2024 01:00 PM
दुबई: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रन से हरा दिया। इस मैच में साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कीवी ने मौके का फायदा उठाते हुए पहले बल्लेबाजी कर स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकासन पर 158 रन टांग दिए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम लगातार अंतराल पर अपनी विकेट गंवाते रहे। जिसके कारण न्यूजीलैंड की टीम अपने विरोधी को 20 ओवर में 9 विकेट लेकर 126 रन पर रोक दिया।

न्यूजीलैंड की टीम पहली बार महिला टी20 विश्व कप की चैंपियन बनी है। इसके साथ ही टीम पर आईसीसी ने पैसों ने बरसात कर दी। टी20 विश्व कप में चैंपियन बनने के बाद न्यूजीलैंड की टीम को आईसीसी ने प्राइज के मनी के तौर पर करीब 2.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए जो भारतीय करंसी में 196,722,470 रूपए होते हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 9,457,812 रुपए मिले। ये रकम सभी 10 टीमों को मिली है। इस तरह न्यूजीलैंड के खाते में कुल प्राइज मनी 214,037,578 आए। वहीं रनरअप रहने वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने 115,676,347 रुपए की कुल प्राइज मनी इस टूर्नामेंट में जीती है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी भारत की महिला टीम लीग स्टेज ही बाहर हो गई थी। लगी स्टेज में टीम इंडिया सिर्फ दो ही मैच जीत पाई थी। इसके अलावा उसका रन रेट भी काफी खराब था। इसके कारण वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया को प्राइज मनी के तौर मोटी रकम मिली है।

भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में दो मैच जीतने के लिए 5,238,200 रुपए की प्राइज मनी मिली। इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के तौर पर 9,457,812 की राशि हिस्से में आई जबकि 5वें से 8वें नंबर पर खत्म करने वाली टीमों को आईसीसी की तरफ से 22,698,746 प्राइज मनी अलग से दी गई है। इस तरह से भारतीय महिला टीम को कुल 37,394,756 रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.