पैसा ही पैसा होगा... टैरिफ को लेकर ट्रंप की खिल रही बांछें, अमेरिका के कर्ज को लेकर कह डाली यह बात

Updated on 04-08-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि अमेरिका को ये काम बहुत पहले कर लेना चाहिए था। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका के पास पैसा ही पैसा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि टैरिफ से जो पैसा आएगा, उससे अमेरिका का कर्ज कम होगा।

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि टैरिफ का मकसद सिर्फ 'फेयरनेस' है, किसी पर दबाव डालना या किसी से फायदा उठाना नहीं। उन्होंने कहा, 'मैं किसी पर दबाव नहीं डाल रहा। मैं सिर्फ फेयरनेस चाहता हूं। हम चाहते हैं कि जहां तक हो सके, सब कुछ बराबर हो।'

टैरिफ को बताया सही

ट्रंप ने कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को सही बताया। उन्होंने कहा कि इससे जो पैसा आएगा, उससे अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज चुकाया जाएगा। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'हम कर्ज चुकाएंगे। हमारे पास बहुत पैसा आ रहा है। टैरिफ से हमारे देश को अरबों डॉलर मिलेंगे। इतना पैसा पहले कभी नहीं आया। हम कर्ज कम करेंगे। ये काम हमें बहुत पहले कर लेना चाहिए था।'

किस देश पर कितना टैरिफ?

ट्रंप ने कुछ देशों से आने वाले सामान पर 50% तक टैरिफ लगाया है। ये उन देशों से आने वाले सामान पर है जिनसे अमेरिका को व्यापार में नुकसान होता है। बाकी देशों से आने वाले लगभग सभी सामान पर 10% टैरिफ लगाया गया है। उन्होंने 1977 के एक कानून का हवाला देते हुए व्यापार में नुकसान को 'नेशनल इमरजेंसी' बताया है। इससे अमेरिका के व्यापार में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है।
टैरिफ को लेकर ट्रंप ने 1 अगस्त डेडलाइन तय की थी। हालांकि 1 अगस्त से पहले ही ट्रंप ने टैरिफ को लेकर नया आदेश जारी कर दिया। इसमें 69 देशों के लिए टैरिफ बढ़ा दिया गया। ब्राजील पर 50%, सीरिया पर 41%, स्विट्जरलैंड पर 39%, कनाडा पर 35%, भारत पर 25% और ताइवान पर 20% टैरिफ लगाया है। वहीं, पाकिस्तान पर टैरिफ 29% से घटाकर 19% कर दिया गया है।

पहले कार्यकाल में करना चाहते यह सब

ट्रंप ने कहा कि वे ये सब अपने पहले कार्यकाल में ही करना चाहते थे, लेकिन कोरोना की वजह से नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, 'मैंने ये काम अपने पहले कार्यकाल में चीन के साथ किया था। बाकी देशों के साथ नहीं कर पाए क्योंकि COVID आ गया।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.