विमेंस प्रीमियर लीग की विजेता टीम पर होगी पैसों की बरसात, मिलेगी PSL चैंपियन से दोगुनी राशि!

Updated on 26-03-2023 08:03 PM
मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL) का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जाएगा। 4 मार्च को शुरू हुए टूर्नामेंट के इस पहले सीजन में दिल्ली टेबल में टॉप पर थी। 5 टीमों की इस लीग में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर रही मुंबई और तीसरे नंबर की यूपी वॉरियर्स के बीच एलिमिनेटर खेला गया था। उसमें मुंबई को 72 रनों से बड़ी जीत मिली थी।

10 करोड़ है प्राइज मनी

विमेंस प्रीमियर लीग की प्राइस मनी 10 करोड़ रुपये है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार विजेता टीम को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी दिल्ली और मुंबई में जो भी टीम खिताब जीतती है, उसे 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। आईपीएल के पहले सीजन में विजेता राजस्थान रॉयल्स को 4.8 करोड़ रुपये ही मिले थे। वहीं उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। तीसरे नंबर पर रहने वाली यूपी वॉरियर्स को एक करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिलेंगे।

पीएसएल चैंपियन से ज्यादा पैसे

पिछले हफ्ते पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल का फाइनल मुकाबला खेला गया था। शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स ने इसे अपने नाम किया था। टीम को प्राइस मनी के रूप में सिर्फ 3.4 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं फाइनल में हारने वाली मुल्तान सुल्तांस को 1.37 करोड़ रुपये से ही संतोष करना पड़ा था। यानी प्राइज मनी के मामले में विमेंस प्रीमियर लीग ने पाकिस्तान सुपर लीग को पछाड़ दिया है।

ग्रुप राउंड में थे बराबर पॉइंट्स

ग्रुप राउंड के मुकाबले के बाद दिल्ली कैटिपल्स और मुंबई इंडियंस के 12-12 पॉइंट्स थे। दोनों को 6-6 मुकाबलों में जीत मिली थी। आपस में हुए दो मुकाबलों में दोनों ने 1-1 जीते। इसी वजह से फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.