छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Updated on 19-06-2025 01:43 PM

रायपुर। मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो चुका है। मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां तेज हो गई है। अब झमाझम बारिश होने वाली है। प्रदेश के 28 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के शेष भागों में आगे बढ़ चुका है। यानी कि पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्रफल बना हुआ है, जो कि ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। यह 24 घंटे के दौरान झारखंड में धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। 

अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग भारी बारिश!

इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। साथ ही मेघ गर्जनों के साथ वज्रपात की भी संभावना है। दूसरी ओर अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। 

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बिजली गिरने और आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है।

राजधानी में पड़ेंगी बौछारें

राजधानी रायपुर में आज गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। दोपहर या शाम के समय गृह चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

बीते दिनों ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान भी दुर्ग में ही 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.