मॉनसून ने दिया बिहार को तगड़ा झटका, 48 फीसदी कम बारिश ने धान किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

Updated on 01-08-2023 12:54 PM
पटनाः बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक 48 फीसदी कम बारिश हुई है। यह देश के किसी भी राज्य में हुई दूसरी सबसे कम बारिश है। इस बार देश में कुल मिलाकर सामान्य से 5 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। चार महीने के मानसून सीजन ने सोमवार को आधी यात्रा पूरी कर ली। केवल मणिपुर में 50 फीसदी से कम बारिश दर्ज की गई। कम बरसात को लेकर मणिपुर अभी टॉप पर है तो दूसरे नंबर बिहार है। कम बारिश के चलते किसानों की मुश्किल बढ़ी हुई है। खास तौर से धान की खेती प्रभावित हुई है।

किसी जिले में नहीं हुई ज्यादा बारिश

इस मॉनसून सीजन में बिहार के किसी भी जिले में अतिरिक्त बारिश दर्ज नहीं हुई है। संयोग से, उत्तर बिहार के आठ में से सात जिलों में कम बारिश हुई, यहां बरसात में कमी का आंकड़ा 60 फीसदी या उससे भी ज्यादा की रहा। पटना में बारिश की कमी 55 फीसदी रही। राज्य में सीतामढ़ी जिला ऐसा रहा जहां 82 फीसदी कम बारिश हुई है।

इस महीने ज्यादा बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने टीओआई को बताया कि आईएमडी ने पहले ही जुलाई में बिहार में सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा कि मानसून ट्रफ लाइन की दक्षिण की ओर स्थिति के कारण उत्तर बिहार में भी बारिश कम हुई है। यह बेहतर हो सकता था कि अगर ट्रफ लाइन हिमालय की तलहटी की ओर होती। राज्य में कम बारिश ने धान किसानों को मुसीबत में डाल दिया है।

किसान क्यों हैं परेशान

बिहार में कम बारिश के चलते धान किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य में कुल धान रोपनी की स्थिति लगभग 50 फीसदी ही है, यहां तक कि बुआई का अहम फेज एक पखवाड़े में समाप्त हो जाएगा। हालांकि, कृषि विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार झा ने दावा किया कि अगस्त में मानसून की बारिश फिर से शुरू होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में धान रोपनी की प्रक्रिया फिर शुरू हो सकती है। हालांकि, उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अगले 15-20 दिनों में बारिश की कमी रहने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

अगस्त में कैसा रहेगा मॉनसून IMD ने बताया

हालांकि, आईएमडी ने 6 अगस्त तक बिहार में जोरदार बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार तक, मानसून ट्रफ लाइन का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा था और इसका पूर्वी छोर दरभंगा, देवघर और बंगाल की उत्तरी खाड़ी से होकर गुजर रहा था। आशीष ने कहा, ट्रफ लाइन की अनुकूल स्थिति के अलावा, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र भी बना है, जिसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और इलाके में बारिश होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.