मई में मॉनसून जैसी बारिश! दिल्‍ली, पटना, चेन्नै, भोपाल... देशभर के मौसम को हुआ क्या है

Updated on 02-05-2023 07:34 PM
नई दिल्‍ली: दिल्‍ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून जैसा मौसम हो रखा है। बेमौसम बरसात ने माहौल में जरा ठंडक ला दी है। मई के पहले दिन नोएडा-गाजियाबाद से लेकर नागपुर, भोपाल, देहरादून, चेन्नै तक में तेज बारिश हुई। बिहार के पटना में ओले गिरे। ऊपर से पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी ने सर्दी का अहसास करा दिया। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर असर पड़ा है। हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू और कश्‍मीर के कई रास्‍ते बंद हो गए हैं। गुरुग्राम, चेन्नई, दिल्‍ली जैसे शहर जहां तेज बारिश हुई, कई जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्तर-पूर्व भारत में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। पर्वतीय इलाकों में आगे भी तेज बारिश और बर्फबारी होने का अंदेशा है।

दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहाना

दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। दुपहिया वाहन पर सवार लोगों तथा पैदल यात्रियों को पेड़ों तथा बस स्टॉप के नीचे शरण लेनी पड़ी। दक्षिण तथा बाहरी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई। सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई। न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्‍ली-गुरुग्राम एक्‍सप्रेसवे पर लगा जाम

दिल्‍ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक रेंगता नजर आया। दिल्‍ली-गुरुग्राम एक्‍सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतार दिखी। दिल्‍ली में 7 अप्रैल तक रुक-रुककर तेज बारिश होते रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में भारी बारिश, बर्फबारी का अलर्ट​

उत्‍तराखंड के पर्वतीय हिस्‍सों में भारी बर्फबारी का अलर्ट है। खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर 3 मई तक रोक लगा दी गई है। बद्रीनाथ में भी बारिश हो रही है। देहरादून व अन्‍य इलाकों में भी तेज बारिश का अलर्ट है। 

पटना में ओले गिरे, मौसम में आई ठंडक

बिहार की राजधानी पटना में रविवार रात तेज बारिश के साथ ओले गिरे। आंधी भी आई, कई जगह पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन बिहार के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में भी खूब बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में तेज आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। इंदौर व अन्य जिलों में भी मौसम का मूड बिगड़ा हुआ है। विस्तार से 

महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट

महाराष्ट्र में मुंबई, नागपुर समेत कई जगह बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बन गई। 1 मई को विदर्भ, मराठवाड़ा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण को छोड़कर अन्य जिलों में बेमौसम बारिश होने का अनुमान है। वहीं 2 मई को विदर्भ और मराठवाड़ा जिलों को येलो अलर्ट दिया गया है और बेमौसम बारिश की आशंका जताई गई है।

झमाझम बारिश से तमिलनाडु बेहाल

भारत के दक्षिणी हिस्से भी बारिश से अछूते नहीं हैं। तमिलनाडु में कई जगह सोमवार को गर्मी से राहत देने वाली बारिश आई। हालांकि, चेन्नैमें कई जगह जलभराव हो गय

इंदौर, भोपाल... एमपी में भी आंधी-बारिश का दौर

मध्य प्रदेश में भी खूब बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में तेज आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। इंदौर व अन्य जिलों में भी मौसम का मूड बिगड़ा हुआ है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.