सितंबर के पहले हफ्ते शांत रहा मानसून, आज से 22 जिलों में अलर्ट, यहां जानें कहां-कहां होंगी बारिश

Updated on 08-09-2023 01:57 PM
Rajasthan Weather forecast जयपुर : राजस्थान में मौसम विभाग ( IMD )की ओर से आज शुक्रवार को कई जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। प्रदेश में सुस्त पड़े मानसून से तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को राज्य के चार-पांच जिलों में बरसात होने से हल्की ठंडक हुई लेकिन बाकी शहरों में लोग बरसात का इंतजार ही करते रह गए और बारिश नहीं हुई। प्रदेश में बादल छाए लेकिन बिना बरसे ही चले गए, जिससे उमस हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण अगले तीन-चार दिन और मौसम सक्रिय रहने का अनुमान लगाया गया है। जिसके कारण पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 22 जिलों में बरसात होने का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में बीते दिन यानी गुरुवार पर नजर डाली जाए तो झालावाड़ के ज्यादातर क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई है। बूंदी जिले के तालेड़ा और खटकड़ क्षेत्र में दिन में कुछ समय के लिए तेज बारिश हुई। बारां जिले में भी कई क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश हुई। बांसवाड़ा के दानपुर में सबसे ज्यादा 31 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिलों में बारिश होने के चलते यलो अलर्ट जारी किया है।

बांसवाड़ा में बरसे बादल

बांसवाड़ा जिले में अगस्त महीने में बादलों के ना बरसने के बाद सितंबर के पहले सप्ताह में मानूसन सक्रिय नजर आया है। गुरुवार की सुबह कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते होते आसमान में घने बादल छाए और फिर हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश हुई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश होती हुई नजर आई। इसके बाद बूंदाबांदी का दौर चला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.