मॉनसून ने मुजफ्फरपुर को खूब भिगोया, जानिए कब तक चलेगा झमाझम बारिश का दौर

Updated on 15-07-2023 12:46 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले सहित उत्तर बिहार में मॉनसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 14 से 22 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट और उमस वाली गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह के अनुसार बिहार में पूर्णिया के रास्ते मॉनसून ने प्रवेश किया था। इसके बाद से मॉनसून पूर्णिया और किशनगंज में स्थिर था, लेकिन शनिवार से इसकी सक्रियता बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार की दोपहर से ही मौसम में हल्का बदलाव दिखने के बाद किसान भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि यह बारिश फसल के लिए काफी लाभदायक है।

मुजफ्फरपुर में मौसम हुआ सुहाना

उत्तर बिहार में शुक्रवार को झमाझम बारिश का दिन रहा। मुजफ्फरपुर में कुछ जगहों पर शुक्रवार सुबह छिटपुट बूंदाबादी भी हुई। वहीं दिनभर आसमान में बादल भी छाए रहे और हल्की वर्षा भी हुई, जिससे गर्मी से बेचैन लोगो को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी अच्छी मॉनसून की वर्षा की संभावना है। खबर लिखे जाने तक जिले में कई जगहों पर बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग का कहना है कि यह सब कुछ बिहार में मॉनसून के सक्रिय होने के कारण हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि पटना समेत बिहार के 33 जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है। वैसे शुक्रवार को मुजफ्फरपुर और राजधानी पटना में जमकर बरसात हुई। इसके बाद दोनों जिलों का पारा नीचे आ गया। पिछले चार दिन से लोग गर्मी और उमस की वजह से परेशान थे। लेकिन अचानक हुई तेज बारिश ने मुजफ्फरपुर को राहत दे दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.