छत्‍तीसगढ़ से आज होगी मानसून की विदाई, अब बदलेगा मौसम, जानिए कब आएगी ठंड

Updated on 15-10-2024 11:59 AM

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में मानसून का अंतिम दौर चल रहा है और अब इसके समाप्त होने की तैयारी है। प्रदेश में आज से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो जाएगी, जिससे बारिश की संभावनाएं कम हो जाएंगी। अब ठंड के आगमन की प्रतीक्षा है।


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी, लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है, जो बुधवार से शुरू हो सकती है।


इसी दौरान, भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं सक्रिय हो सकती हैं, जिससे उत्तर-पूर्व मानसून की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।


छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 16 से 18 अक्टूबर तक प्रदेश में मेघ गर्जन और आंशिक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना जताई गई है।


बीते दिन प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें रायपुर का सर्वाधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं बनी रहेंगी। मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है, और तापमान 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहने की उम्मीद है।


बंगाल की खाड़ी से आ रही है नमी


वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में बने मौसमीय प्रणालियों का प्रभाव दक्षिण मध्य प्रदेश पर भी दिखाई दे रहा है, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में बने गहरे कम दबाव का क्षेत्र अब महाराष्ट्र के तट से दूर जा रहा है, जिससे वर्षा की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी।

हालांकि, अगले तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी सक्रिय है, जिसके अगले दो दिनों में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.