अवैध मुरूम खनन को लेकर जोगी कांग्रेस के मोनू केसरी ने उठाए सवाल

Updated on 02-06-2023 10:20 PM

खरसिया । बिल्डर्स आनंद अग्रवाल अन्नू द्वारा अपनी निजी भूमि को पाटने हेतु खनिज विभाग से बिना अनुमति लिये अवैध तरीके से खरसिया के महका रोड स्थित तालाब एवं सपिया रोड स्थित तालाब में अवैध रूप से मुरूम की खुदाई कर हजारों ट्रेक्टर मुरूम का खनन किया जाकर अपने निजी भूमि को पाटा जा रहा है। जिसके संबंध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष मोनू केसरी ने आज एसडीएम खरसिया को एक ज्ञापन सौंप कर अन्नू अग्रवल के विरूद्ध कार्यवाही करने की अपील की है।

विदित हो कि खरसिया के बिल्डर्स आनंद अग्रवाल अन्नू द्वारा अपनी निजी भूमि को पाटने हेतु खनिज विभाग से बिना अनुमति लिये अवैध रूप से मुरूम की खुदाई कर हजारों ट्रेक्टर मुरूम का खनन किया गया है। वहीं यह क्रम लगातार जारी है। इस ओर न तो खनिज विभाग ध्यान दे रहा है और न ही स्थानीय प्रशासन के कोई अधिकारी। इस अवैध मुरूम खुदाई से शासन को लाखों रूपये का हानि हो रहा है। यदि खनिज विभाग इस ओर ध्यान देता तो उसे लाखों रूपये का रायल्टी प्राप्त होती। किंतु खनिज विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में दोनों केसरी ने एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से कर कहा है कि बिना खनिज विभाग के अनुमति के अवैध मुरूम खनन कर अपने निजी भूमि को पाटने वाले आनंद अग्रवाल अन्नू के विरूद्ध कडी कार्यवाही कर अवैध रूप से खनन किये गये मुरूम की रायल्टी वसूली जावे। 

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के खरसिया विधानसभा अध्यक्ष मोनू केसरी ने इस पत्र की प्रतिलिपि, जिलाध्यक्ष महोदय, रायगढ़, जिला खनिज अधिकारी को भी देते हुए कार्यवाही की निेवेदन किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.