10 सेकेंड में 1 लाख से ज्यादा कैश चोरी, दूल्हा-दुल्हन के पीछे रखा बैग उठाया, ब्लेजर में छिपाया और चलता बना

Updated on 07-12-2022 05:06 PM

शादी का सीजन शुरू होते ही लिटिल चोर गैंग भी एक्टिव हो गई है। कम उम्र लड़के मैरिज हॉल में चोरियां कर रहे हैं। निशाने पर खासतौर से दूल्हा-दुल्हन के मां-बाप रहते हैं। मौका देखकर ये ज्वेलरी-कैश से भरा बैग पार कर देते हैं। चोरी करने के लिए बाकायदा सूट-बूट में पहुंचते हैं, इससे इन पर किसी को शक भी नहीं होता।

भोपाल के छोला इलाके के कलर्स मैरिज गार्डन में शादी रिसेप्शन के दौरान 14 से 15 साल के लड़के ने दूल्हे की मां का बैग चोरी कर लिया। घटना सोमवार रात की है। लड़का मेहमान बनकर पहुंचा था। उसके बैग ले जाते हुए CCTV फुटेज भी सामने आए हैं।

पहले जान लेते हैं क्या है CCTV VIDEO में?

भोपाल के भवानीधाम, अयोध्या बाइपास पर रहने वाली पूर्णिमा शर्मा के पति सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उनके बेटे का सोमवार रात को छोला थाना इलाके के कलर्स मैरिज गार्डन में रिसेप्शन था। CCTV में दिख रहा है कि रात 10 बजे रिसेप्शन में आने वाले मेहमान, दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान लड़का हाथ में ब्लेजर लेकर स्टेज पर पहुंचा। चुपके से दुल्हा-दुल्हन के पीछे कुर्सी पर रखा बैग उठाकर चला जाता है। बैग को वह ब्लेजर में छिपा लेता है। पूर्णिमा शर्मा का दावा है कि बैग में 1 लाख रुपए कैश था। शादी में आने वाले मेहमानों की तरफ से दिए गए रुपयों के लिफाफे, मोबाइल भी रखा था।

सज-धजकर पहुंचा, 10 सेकेंड में चंपत...
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि जिस समय रिसेप्शन में आने वाले मेहमान दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं, उसी दौरान लड़का सज-धजकर मेहमान की तरह स्टेज पर पहुंचा। 10 सेकेंड के अंदर बैग उठाता है, ब्लेजर के अंदर छिपाता है और रफूचक्कर हो जाता है। CCTV फुटेज में जब लड़का बैग लेकर शादी गार्डन से बाहर निकलता दिख रहा है, तो उसे एक अन्य व्यक्ति मिलता है। वह ब्लेजर में छिपाया बैग साथी को दे देता है। इसके बाद दोनों बाहर निकल जाते हैं। दो संदिग्ध लोग भी उसके पीछे-पीछे जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आशंका है कि दोनों संदिग्ध भी बैग चुराने वाले लड़के और उसके गिरोह के होंगे।

मोबाइल चालू, नहीं किया रिसीव
मंगलवार सुबह बैग के साथ चोरी गए मोबाइल नंबर पर परिवान ने जब कॉल लगाया तो रिंग तो गई, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। पीड़ित परिवार ने अब इसकी शिकायत छोला मंदिर थाना पुलिस से की है। पुलिस को परिवार ने CCTV फुटेज भी दिए हैं। एसीपी ऋचा जैन का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।

मासूम चेहरे की वजह से नहीं करते शक
पुलिस की मानें तो ये लिटिल चोर गिरोह इतना शातिर होता है कि कम समय में ही दुल्हा-दुल्हन के माता-पिता को पहचान कर ज्वेलरी और नकदी से भरे बैग पर हाथ साफ कर देता है। भोपाल में छोटे-बड़े करीब 200 मैरिज हॉल हैं। शहर की अधिकांश शादियां इन्हीं हॉल में ही होती हैं। शहर में शादी समारोह के शुरू होते ही लिटिल चोर गिरोह की सक्रियता भी बढ़ जाती है। शातिर लिटिल चोरों के मासूम चेहरों के कारण किसी को उन पर शक भी नहीं होता है।

हाई-प्रोफाइल बनकर हॉल में एंट्री
पुलिस की मानें तो बड़े शादी हॉल इस तरह गिरोह के निशाने पर रहता है, क्योंकि यहां होने वाली शादियां हाई-प्रोफाइल होती हैं। गिरोह की महिलाएं और बच्चे खुद को हाई-प्रोफाइल दिखाने के लिए महंगे और मॉर्डन कपड़े पहनकर आते हैं और आसानी से शादी हॉल में प्रवेश कर जाते हैं। समारोह में शामिल बच्चे ज्वेलरी और नकदी से भरे बैग की तलाश में रहते हैं।

व्यस्तता और लापरवाही का उठा रहे फायदा
शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग काफी व्यस्त रहते हैं। लोगों की व्यस्तता और कुछ हद तक उनकी लापरवाही का यह गिरोह फायदा उठाता है। लिटिल चोर चेहरे से काफी मासूम दिखते हैं। ये इतने शातिर हैं कि इन्हें देखकर किसी को शक नहीं होता। ये लोग आसानी से समारोह में घुल-मिल जाते हैं। गिरोह में शामिल लीडर का इशारा पाते ही बच्चे ज्वेलरी और नकदी से भरे बैग को ले उड़ते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.