200 से अधिक चीनी ऐप्स होंगे बैन, लोन देकर लोगों को करते थे परेशान, कुछ ने सुसाइड भी किया

Updated on 06-02-2023 06:25 PM
नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने एक बार फिर चाइनीज ऐप्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर ऐसे 232 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिन पर अवैध तरीके से लोन देने, जुए और सट्टेबाजी में शामिल होने का आरोप है। इनमें अधिकतर चीनी ऐप्स हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन ऐप पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश शनिवार शाम ही जारी किया गया है। इनमें 138 ऐप सट्टेबाजी, जुआ और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं। वहीं, अनधिकृत तरीके से लोन के जाल में फंसाने वाले 94 ऐप हैं।

परेशान लोगों ने आत्महत्या भी की


सबसे पहले नवभारत टाइम्स ने ही चीनी लोन ऐप से कर्जदार बनाने के मामलों को उजागर किया था। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि ये ऐप लोगों को कर्ज लेने और सट्टा खेलकर जीतने का लालच देते हैं। बाद में ये कर्जदारों पर सालाना 3000% तक ब्याज बढ़ा देते हैं। जब कर्जदार लोन के पैसे वापस करने में असमर्थता जताते तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता। उन्हें वाट्सऐप समेत कई सोशल मीडिया मंच पर भद्दे मेसेज भेजते हैं और उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल करने की धमकी देते हैं। इससे परेशान होकर कई लोगों ने आत्महत्या भी की है।

कई राज्यों ने की थी सिफारिश
दिल्ली समेत तेलंगाना, ओडिशा, यूपी जैसे राज्यों के साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने भी केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन ऐप पर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। इन ऐप्स पर भारत की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेट मौजूद हैं। यह आईटी एक्ट की धारा 69 के तहत अपराध है। ये ऐप देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.