पुस्तक मेले में आई 5000 से ज्‍यादा किताबें, सबसे महंगी कथादेश 17820 रूपये की

Updated on 22-07-2024 01:17 PM

भोपाल। शासकीय मौलाना आजाद केंद्रीय पुस्तकालय में पुस्तक मेला लगाया गया है, जहां तमाम विषयों की पांच हजार से ज्यादा किताबें रखी गई हैं, जिसमें पाठकों को ज्ञान का भंडार मिलेगा। सबसे महंगी किताब कथादेश 18 खंड है, इसकी कीमत 17820 रूपये रखी गई। जबकि सबसे सस्ती किताबों की सूची में लेखक चंद्रभान राही किताब है, उनका शीर्षक हमारी जानकारी हजारे पास... है। इसकी कीमत मात्र दस रुपये है।

वहीं अरिहंत पब्लिकेशन की सबसे चर्चित पुस्तक पल्स हैंडराइटिंग नोट्स भी है। इस मेले में अन्य प्रसिद्ध किताबों में द लाज आफ ह्यूमन नेचर, द डेली लाज मैनिफेस्ट और शशि थरूर की हे राम... शामिल है। इससे पहले मेले का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय ग्रंथपाल रत्ना वाधवानी मौजूद रहीं।

भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना अहम योगदान

इस मौके पर किशन सूर्यवंशी ने कहा कि पुस्तक मेले से युवाओं को नया रास्ता मिलता है। इस मौके पर क्षेत्रीय ग्रंथपाल रत्ना वाधवानी ने बताया कि युवा शक्ति हमारे देश की ताकत है, जो भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना अहम योगदान देंगे। आज हमारा देश ऊर्जा, तकनीकी, एआई, अनुसंधान में तेज गति से आगे बढ़ रहा है, जिसमें और अधिक वृद्धि के लिए अध्ययन की आवश्यकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.