निसान की 700000 से ज्यादा कारों को किया जाएगा रिकॉल, जानिए क्या हुई है दिक्कत

Updated on 01-03-2023 09:15 PM
न्यूयार्क: निसान (Nissan) की कार आप भी रखते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। निसान ने अपने 7,00,000 से अधिक रॉग और रॉग स्पोर्ट कॉम्पैक्ट एसयूवी (Rogue and Rogue Sport compact SUVs) को वापस बुलाने (Recall) का फैसला किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कार ड्राइविंग के समय गलती से बंद हो सकते हैं। यदि किसी कार के साथ ऐसा होता है तो दुर्घटना का भी खतरा रहता है।

क्या हुई है दिक्कत


सीएनएन में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक निसान की कुछ ही कारों में ऐसी दिक्कत आई है। दरअसल, कंपनी ने अमेरिकी बाजार में साल 2016 से 2020 के बीच निसान रॉग और साल 2017 से 2022 के बीच रॉग स्पोर्ट्स कारें बेची थीं। इन कारों में जैकनाइफ-शैली की चाबियां (jackknife-style keys) थीं। यह चाभी किसी मेटल के चाकू या ब्लेड की तरह दिखती है। यह प्लास्टिक की फोब के भीतर छुपी होती है। जब आप बटन दबाते हैं तो कार की चाभी किसी रामपुरी चाकू की तरह बाहर निकल जाती है। इस चाभी में एक इंटरनल ज्वाइंट है, जो कि समय बीतने के साथ कमजोर हो जाती है। इससे चाभी उपयोग के दौरान गलती से मुड़ सकती है। यदि ऐसा तब होता है जब चाभी इग्निशन में लगा होता है तो इसे छूने या बंप करने पर कार बंद हो सकती है।

किन कारों को किया जाएगा रिकॉल


कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रिकॉल का आधार रॉग एस तथा छोटे रॉग स्पार्ट्स एस मॉडल्स ही होंगे। निसान ने अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन National Highway Traffic Safety Administration के पास जो दस्तावेज पेश किए हैं, उसके मुताबिक अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। NHTSA के अनुसार, समाधान उपलब्ध होने के बाद, यह निसान डीलरों द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इस बीच यदि किसी कार मालिक को दिक्कत आती है तो कंपनी का कहना है कि वह अपने अधिकृत निसान डीलर से संपर्क करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.