ऑटो एक्सपो में 800 से ज्यादा कंपनियां ले रहीं हिस्सा, जानिए कहां और किस दिन से होगी शुरुआत

Updated on 06-01-2023 09:27 PM
नई दिल्ली: इस साल ऑटो एक्सपो मोटर शो (Auto Expo 2023) का 16वां एडिशन लंबे समय के बाद होने जा रहा है। कोरोना के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया था। ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) इस बार तीन साल के बाद होगा। ACMA (एसीएमए) के मुताबिक, इस साल प्रदर्शनी में 15 देशों की 800 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। हालांकि खास बात यह है कि चीन इस साल एक्सपो में हिस्सा नहीं ले रहा है। अगले हफ्ते शुरू होने वाले ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। इस बार ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस ज्यादा रहने वाला है। एक्सपो में नए-नए इलेक्ट्रिक गाड़ियां देखने को मिल सकती हैं। ऑटो एक्सपो कोरोना के बाद पहली बार सब कुछ लगभग पहले वाली स्थति में वापस आ चुका है। इस बार मारुति सुजुकी और हुंडई अपने नये इलेक्ट्रिक मॉडल्स को पेश करने का ऐलान पहले ही कर चुकी हैं। इस बार इसकी थीम 'टेक्नोवेशन - फ्यूचर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन' है। बता दें कि ऑटो एक्सपो के कंपोनेंट्स शो का आयोजन Automotive Component Manufacturers Association of India (ACMA), ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए), भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

जानिए किस दिन से होगी ऑटो एक्सपो की शुरुआत


ऑटो एक्सपो की शुरुआत 1986 में प्रगति मैदान, नई दिल्ली में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ संस्करणों से यह आयोजन दो स्थानों पर हुआ है। इस साल भी, ऑटो एक्सपो दो स्थानों पर होगा। इसमें नई दिल्ली में ऑटो एक्सपो 2023 कंपोनेंट्स और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो 2023 मोटर शो होगा। नोएडा का ऑटो एक्सपो 2023 मोटर शो प्रमुख आकर्षण है। दिल्ली में ऑटो एक्सपो की शुरुआत 12 जनवरी 2023 से होने जा रही है। यह 15 जनवरी 2023 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इस बार पिछले आयोजनों से बड़ा होगा शो


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस बार, कंपोनेंट्स शो पिछले आयोजनों की तुलना में ज्यादा बड़ा होगा। इस बार ये 60,000 वर्ग मीटर से ज्यादा के एरिया में लगाया जा रहा है। इस बार एक्सपो में 15 देशों की 800 से ज्यादा कंपनियां शामिल होने आ रही हैं। ऑटो एक्सपो में 6 देशों के पवेलियन फ्रांस, जर्मनी, जापान, पोलैंड, दक्षिण कोरिया और यूके एक्सपो में प्रदर्शित होंगे। इस बार ऑटो एक्सपो में ज्यादातर दिन व्यवसायिक कर्मियों के लिए रिजर्व हैं। अगर आम लोगों की बात करें तो उनके लिए ऑटो एक्सपो में 15 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे से शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। ऑटो एक्सपो में इस बार 40 से ज्याद देशों के राजनयिक समुदाय, मीडिया और सरकारी अधिकारियों के साथ एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.