90 प्रतिशत से अधिक किसानों ने संतुलित उर्वरक का उठाव कर लाभ प्राप्त किया

Updated on 15-07-2025 11:19 AM

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति नवागढ़ ने खरीफ सीजन 2025 में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस सीजन में समिति से जुड़े कुल 1905 केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) धारक कृषकों में से 1720 कृषक बंधुओं ने संतुलित उर्वरकों का उठाव कर लाभ प्राप्त किया है, जो कुल कृषकों का 90 प्रतिशत से भी अधिक है। 

कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन और समिति की सतत प्रेरणा के फलस्वरूप किसानों ने यूरिया, डीएपी, एसएसपी, पोटाश और एनपीके जैसे संतुलित उर्वरकों का समुचित उपयोग किया। इस दौरान किसानों द्वारा कुल 795.38 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया गया, जिसके अंतर्गत यूरिया 366.38 मीट्रिक टन, डीएपी 65 मीट्रिक टन, एसएसपी 100 मीट्रिक टन, पोटाश 76 मीट्रिक टन, एनपीके 188 मीट्रिक टन शामिल हैं।

सिर्फ उर्वरक ही नहीं, बल्कि किसानों ने उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीजों का भी उठाव किया, जिनमें धान स्वर्णा के 210 क्विंटल एवं महामाया प्रजाति के 150 क्विंटल बीज शामिल हैं। इससे कृषक अपने खेतों में गुणवत्तापूर्ण और लाभकारी खेती कर पा रहे हैं। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ भी क्षेत्रीय किसानों को मिला है। शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर खाद, बीज और नगद ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति नवागढ़ के माध्यम से अब तक 4.5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को वितरित की जा चुकी है, जिससे खेती-किसानी का कार्य निर्बाध रूप से चल रहा है।

सेवा सहकारी समिति नवागढ़ में कार्यरत कर्मचारी मनोज पुरबिया ने जानकारी दी कि कृषि विभाग के निर्देशन में किसानों को संतुलित उर्वरक के उपयोग हेतु लगातार जागरूक किया गया। डीएपी की उपलब्धता सीमित होने पर उसके विकल्प के रूप में एसएसपी, यूरिया, पोटाश एवं एनपीके का महत्व बताया गया। इसका सकारात्मक असर देखने को मिला और कृषकों ने विकल्पों का प्रभावी उपयोग करते हुए लक्ष्य का 90 प्रतिशत से अधिक उठाव कर लिया। इस प्रयास से जहां किसानों की लागत में कमी आई है, वहीं उपज की गुणवत्ता और मात्रा में भी सुधार हुआ है। नवागढ़ की सेवा सहकारी समिति प्रदेश में एक सफल उदाहरण बनकर उभरी है, जहाँ कृषि विभाग, सहकारी समिति और किसानों के सामूहिक प्रयासों से खरीफ सीजन 2025 में कृषि उन्नति की नई कहानी लिखी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.