UP और MP में सुबह बारिश, 12 राज्यों में काेहरा दिल्ली में 26 ट्रेनें लेट

Updated on 03-01-2024 01:56 PM

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बुधवार की सुबह बारिश के साथ हुई। यूपी के कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में सुबह से ही तेज बारिश हुई। बिजली की चमकी और हवा चलने के कारण ठंड और अधिक बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज यूपी के 12 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं एमपी के भोपाल, सीहोर, इंदौर में हल्की बारिश हुई है, घने बादल छाए हुए हैं और हवा भी चल रही है। इसके कारण ठंड और बढ़ गई है। साथ ही कोहरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन शहरों में बारिश होते रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जनवरी तक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जनवरी कोहरा की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। बुधवार को दिल्ली में पारा 7° सेल्सियस दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर में झीलें जम गई हैं।

26 ट्रेनें चल रही हैं लेट
मध्य प्रदेश के भोपाल और यूपी के बहराइच, गोरखपुर में बुधवार सुबह विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई। वहीं, राजस्थान के बीकानेर, अजमेर और जयपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर रही।दिल्ली में 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पाईं हैं।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सीवियर कोल्ड की चेतावनी
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सीवियर कोल्ड की चेतावनी जारी की है। साथ ही बताया कि मंगलवार को इन राज्यों में शीतलहर भी चल सकती है।

तापमान की बात करें तों उत्तर भारत के राज्यों में तापमान भी 4º से 9º के बीच बना हुआ है। सबसे कम तापमान राजस्थान के सीकर में 4.5º दर्ज किया गया है।

उधर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा माइनस -5º सेल्सियस रहा। श्रीनगर में डल झील समेत कई झीलें जम गईं। कई इलाकों में पानी पाइपों में जम गया है।

अनंतनाग के पहलगाम में टेम्प्रेचर माइनस 2º दर्ज किया गया। नॉर्थ कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी तापमान माइनस 4º से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक - कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधान रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चैक कर लें।
  • हेल्थ - जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.