बिहान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Updated on 14-12-2024 01:31 PM

दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में विगत दिनों जिला पंचायत सभागर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम ब्लॉक बिहान स्टाफ एवं पीआरपी का परिचय लिया गया। इस दौरान लखपति दीदी बनाये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को प्राप्त 3600 के लक्ष्य के विरूद्ध कुल जितनी महिलाओं की कार्ययोजना बनाई गई है, विभागीय समन्वय स्थापित कर लाभांवित महिलाओं एवं अगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री दुबे ने निर्देशित किया कि समस्त ब्लॉक के एडीईओ द्वारा जमीनी स्तर पर लखपति महिला पहल के संबंध में भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा जिला स्तर से डीपीएम द्वारा भी उक्त कार्यों की निगरानी की जाए एवं लखपति महिला पहल में जो समूह सदस्य लखपति बन चुके है, उनकी सफलता की कहानी प्रति सप्ताह 03 कहानी प्रति विकासखण्डों द्वारा दी जाए। सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु निर्देश दिये गए। लखपति महिला पहल अंतर्गत कार्यों की समीक्षा हेतु जिला स्तर से एक कमेटी का गठन करके सप्ताहिक क्षेत्र भ्रमण किये जाने हेतु निर्देश दिए गए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण विकास विभाग के सचिव द्वारा लिए गए राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की कार्यवाही के विरूद्ध पालन प्रतिवेदन पर समीक्षा की गई। जिसमें लाकोस एप्प में समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन की प्रोफाइल प्रविष्टि और संभावित लखपति महिला के चिन्हांकन तथा गतिविधि, आय-व्यय एवं आमदनी संबंधी प्रविष्टि ,आर.एफ, सीआईएफ, बैंक लिंकेज, पीएमजेजेबीवाय और पीएमएसबीवाय अंतर्गत बीमित मृत्य व्यक्ति के क्लेम समय पर दिलाये जाने की समीक्षा की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.