'लैंड जिहाद के माध्यम से बना देते हैं मस्जिदें-मजार':भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग बोले- हठधर्मिता दिखाई तो सहन नहीं करेंगे

Updated on 19-08-2025 02:45 PM

भोपाल में भदभदा डैम के पास स्थित मस्जिद को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार (18 अगस्त) को कहा कि भोपाल की सबसे बड़ी खूबसूरती इसके तालाब हैं। शहर को प्रकृति की ओर से मिला यह तोहफा किसी भी कीमत पर अतिक्रमण से बर्बाद नहीं होना चाहिए।

सारंग ने कहा कि लैंड जिहाद के माध्यम से मस्जिदें और मजार बना दी जाती हैं। तालाबों पर इस तरह के अतिक्रमण करना और मस्जिदों का दायरा लगातार बढ़ाना गलत है।

आदेश के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। यदि इस तरह से हठधर्मिता दिखाई जाएगी तो यह सहन नहीं किया जाएगा।

पुराना विवाद, 100 साल पुरानी मस्जिदें यह विवाद नया नहीं है। राजधानी की दिलकश मस्जिद और भदभदा डैम के पास की मस्जिद दोनों करीब 100 साल पुरानी बताई जाती हैं। ये वक्फ संपत्ति में पंजीकृत हैं।

एडवोकेट रफी जुबेरी के अनुसार-

QuoteImage

इनका रिकॉर्ड 1937 से मौजूद है। दिलकश मस्जिद का गजट नोटिफिकेशन भी उपलब्ध है, जबकि भदभदा मस्जिद से सटा 1.44 एकड़ का कब्रिस्तान मस्जिद कमेटी के अधीन है।

QuoteImage

नोटिस और कानूनी लड़ाई 4 जुलाई को टीटी नगर तहसीलदार की ओर से मस्जिद कमेटी को नोटिस भेजा था, जिसमें कहा कि यह निर्माण अवैध है और इसे हटाया जाए। 7 जुलाई की सुनवाई के लिए तारीख तय की गई थी और साफ कर दिया था कि यदि मस्जिद कमेटी ने कार्रवाई नहीं की तो प्रशासन खुद हटाने की कार्रवाई करेगा।

इस बीच वक्फ बोर्ड ने आपत्ति दर्ज कराई। बोर्ड का कहना है कि वक्फ संपत्ति पर बिना सुनवाई किसी भी तरह की कार्रवाई विधिसम्मत नहीं है। 7 जुलाई को तहसीलदार को आपत्ति पत्र भी भेजा गया और एनजीटी में खुद को पक्षकार बनाने की मांग की गई।

इससे पहले टीटी नगर एसडीएम रचना शर्मा कह चुकी हैं कि वक्फ बोर्ड से पत्र मिला है कि बिना सुनवाई कोई कार्रवाई नहीं होगी। इस कारण मस्जिद कमेटी को बुलाकर सुनवाई की जाएगी और उसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.