एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगे : DC इस सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट खोने वाली टीम

Updated on 15-05-2024 01:53 PM

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-2024 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने होमग्राउंड पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन ही बना सकी।

मैच में कुल 20 छक्के लगे। इसी के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगने का रिकॉर्ड बन गया। दिल्ली ने इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट खोए। वहीं दिल्ली 200 रन डिफेंड करने में लगातार 13वीं बार कामयाब रही। 

1. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड लीग स्टेज में ही टूटा
IPL 2024 में अब तक कुल 1125 सिक्स लग चुके हैं। इसके साथ ही पिछले सीजन बना रिकॉर्ड टूट गया। पिछले सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगे थे, जिनकी संख्या 1124 थी। इस सीजन यह रिकॉर्ड लीग स्टेज में ही टूट गया।

2. पावरप्ले में दिल्ली ने सबसे ज्यादा विकेट गंवाए
इस सीजन पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा विकेट गंवाए हैं। टीम ने 14 मैचों में पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवर्स में 28 विकेट खोए। वहीं, इस मामले में लखनऊ कल 5 विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर आ गई।

3. DC-LSG के बीच एक मैच में सबसे ज्यादा रन बने
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक मैच में टॉप एग्रीगेट स्कोर, यानी सबसे ज्यादा टोटल रन बने। मंगलवार को हुए मैच में दिल्ली ने 208 और लखनऊ ने 189 रन बनाए यानी कुल 397 रन बने। इससे पहले साल 2022 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली -लखनऊ मैच में 384 रन बने थे।

4. दिल्ली ने लगातार 13वीं बार 200+ रन डिफेंड किए
दिल्ली ने लगातार 13वीं बार 200+रन डिफेंड किए है। कोई भी टीम अब तक दिल्ली के खिलाफ 200+ रन चेज नहीं कर सकी है। इसी तरह लखनऊ और मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अब तक कोई 200+ रन चेज नहीं कर सका है। मुंबई 14 बार और लखनऊ 2 बार ये कारनामा कर चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.