काला जादू की सिद्धि पाने के लिए 'जल्लाद' बनी मां, 5 साल के बेटे की गला घोंटकर की हत्या

Updated on 04-09-2023 01:34 PM
पूर्णिया: क्या कोई महिला इसकदर निर्दयी हो सकती है कि अपने ही 5 साल के बेटे की हत्या (Purnia Crime News) कर दे? बिहार के पूर्णिया में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक महिला ने अंधविश्वास के फेर में अपने 5 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। कहा जा रहा कि काला जादू की सिद्धि पाने के लिए महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया। यही नहीं जब उसे लगा कि बेटे की मौत हो गई है तो उसने इस मामले को छिपाने की भी कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।


मां ने ली 5 साल के मासूम की जान

ये सन्न करने वाला मामला पूर्णिया के बलिया ओपी थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, सोनमा पंचायत के त्रिलोकी टोला में रहने वाली निशा देवी ने अपने 5 साल के मासूम बेटे की जान ले ली। आरोपी मां ने बच्चे के शव को झाड़ियों में दफनाने की कोशिश भी की। इसी बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने तुरंत ही महिला को पकड़ा और शव को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी।


अंधविश्वास के फेर में मर्डर की आशंका

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी निशा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया। बताया जा रहा कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। बच्चे की दादी की शिकायत पर महिला को अरेस्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के घर पर जांच में काला जादू सीखने को लेकर कई सामान मिले। इसी से लग रहा कि महिला ने बेटे की जान ले ली।


पूर्णिया में एलियन जैसे बच्चे का जन्म

उधर, पूर्णिया में एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे का जन्म हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी डिलिवरी नॉर्मल हुई है। हालांकि, इस नवजात का शरीर पूरी तरह से सफेद है। उसकी स्कीन जगह-जगह से फटी है। अमौर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला है। वहीं नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे का जन्म हुआ है। अभी वो तीन दिन का हो चुका है। बच्चे को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.