मां बनी रक्षक! नवी मुंबई से इंदौर आ रही बस में युवती से अश्लील हरकत, चालक-हेल्पर ने नहीं की मदद, मां कार से मदद के लिए पहुंची

Updated on 10-11-2025 12:13 PM

इंदौर। नवी मुंबई से इंदौर आ रही युवती के साथ लग्जरी बस में अश्लील हरकत हुई। परेशान युवती चालक और हेल्पर से मदद मांगती रही और किसी ने ध्यान नहीं दिया। आखिर में रोते हुए मां को काल लगाया तो मां कार लेकर सेंधवा तक गई और बेटी को बस से उतारा। राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपित किशोर सिंह सहित बस के चालक और हेल्पर को भी आरोपित बनाया है।

युवती के साथ अश्लील हरकत

राजेंद्र नगर टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है। राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ अश्लील हरकत हुई है। एक धार्मिक संस्थान से जुड़े परिवार की युवती मुंबई की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। वह हंस ट्रैवल्स की बस (एआर 11डी 1919) में नवी मुंबई से इंदौर आ रही थी। रास्ते में किशोर सिंह बैठा और युवती से अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी।

किसी ने ध्यान नहीं दिया

बताते हैं कि युवती ने बस में बैठे यात्रियों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आखिर में उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई। घबराई मां स्वयं कार लेकर इंदौर से रवाना हुई और बस को सेंधवा में रोक लिया। महिला ने हंगामा किया और चालक व हेल्पर को खरीखोटी सुनाई। वह बेटी को कार में लेकर आई और राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। रविवार देर रात पुलिस ने किशोर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। वह नांदेड़ साहेब गुरुद्वारा में कीर्तन करना बता रहा है। टीआई के अनुसार चालक और हेल्पर को भी आरोपित बनाया गया है।

शराब के नशे में थे चालक और हेल्पर

शिकायत के बाद पुलिस ने चालक और हेल्पर को बुलाया, लेकिन थाने नहीं आए। युवती ने बताया दोनों शराब के नशे में थे। किशोर सिंह उनका परिचित है, इसलिए रास्ते में बैठाया था। टीआई ने बस थाने बुलवाई, लेकिन संचालक अरुण गुप्ता नहीं आए। उन्होंने कहा कि युवती ने शिकायत नहीं की थी। बस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जांच करने के बाद चालक और हेल्पर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शून्य पर कायमी की है। विवेचना के लिए केस डायरी सेंधवा पुलिस को भेज दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.