मदर डेयरी और अमूल दूध होगा सस्ता, 22 तारीख से कम हो जाएगी कीमत, जानें कितने बचेंगे पैसे

Updated on 12-09-2025 02:36 PM
नई दिल्ली: जीएसटी कटौती का फायदा आम आदमी को मिलने जा रहा है। 22 तारीख से मदर डेयरी और अमूल का दूध सस्ता होने जा रहा है। हालांकि अमूल के पैकेट वाले दूध की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा। खास दूध यानी HUT की कीमत ही कम होगी। दरअसल, सरका

अमूल दूध की कीमत में बदलाव नहीं

अमूल ने कहा है कि जीएसटी में बदलाव होने के बाद भी पैकेट वाले दूध के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पर पहले से ही कोई जीएसटी नहीं लगता है।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने एएनआई को बताया कि ताजे दूध के पाउच की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। क्योंकि जीएसटी में कोई कमी नहीं हुई है। पाउच वाले दूध पर हमेशा से ही शून्य प्रतिशत जीएसटी लगता रहा है। GCMMF अमूल के प्रोडक्ट बेचती है।र ने दूध पर लगने वाले 5 फीसदी जीएसटी घटाकर जीरो कर दिया है। ये नए नियम 22 सितंबर से लागू होंगे। ऐसे में दूध कंपनियां जीरो जीएसटी का फायदा ग्राहकों को देने जा रही हैं।

मदर डेयरी के दूध के दाम में 3 से 4 रुपये प्रति लीटर की कमी आ सकती है। वहीं अमूल UHT (अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर) दूध सस्ता हो सकता है। मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध भी 65-66 रुपये तक मिल सकता है। हालांकि अमूल के पैकेट वाले दूध की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा।

अमूल का यह दूध होगा सस्ता

पहले कुछ खबरों में कहा गया था कि जीएसटी 2.0 के तहत अमूल दूध के पाउच के दाम 3 से 4 रुपये तक कम हो सकते हैं। लेकिन मेहता ने साफ किया कि ये खबरें गलत हैं। पाउच वाले दूध पर हमेशा से ही जीएसटी नहीं लगता है। नई टैक्स व्यवस्था में सिर्फ UHT दूध सस्ता होगा। UHT दूध पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से घटकर शून्य हो जाएगी।
UHT का मतलब अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर है। इस प्रक्रिया में दूध को कम से कम 135°C (275°F) पर कुछ सेकंड के लिए गर्म किया जाता है। इससे दूध में मौजूद लगभग सारे कीटाणु मर जाते हैं और दूध एकदम साफ हो जाता है। इस प्रक्रिया और टेट्रा पैक जैसी पैकेजिंग की वजह से UHT दूध को बिना फ्रिज में रखे भी कई महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.