महंगा हो गया दूध, मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

Updated on 21-11-2022 04:41 PM
नई दिल्ली : दूध की महंगाई (Milk Price Hike) थमने का नाम नहीं ले रही है। मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। साथ ही टोकन वाले दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में ये दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें सोमवार से लागू हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने (Cost Rise) के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। मदर डेयरी के बाद अब दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं।
इस साल चौथी बार बढ़ी कीमतें
इस तरह मदर डेयरी ने इस साल चौथी बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है। मदर डेयरी दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में सबसे बड़े दूध सप्लायर में से एक है। इसकी यहां 30 लाख लीटर प्रति दिन की खपत है। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत को 1 रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने फुल क्रीम दूध के 500 मिलीलीटर यानी आधा किलो के पैक पर कीमतों को नहीं बढ़ाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.