मां बेचती हैं चाय तो पिता करते हैं मजदूरी, मुजफ्फरपुर के दो युवाओं ने मेहनत से पाई बड़ी कामयाबी

Updated on 11-07-2023 12:46 PM
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Success Story) के दो लाल राजू सहनी और अमित कुमार ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। दोनों को भारत सरकार के यंग आर्टिस्ट स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से इस स्कॉलरशिप के लिए दोनों युवाओं का चयन हुआ है। इस स्कॉलरशिप के जरिए दोनों युवा थिएटर अभिनय सीखेंगे। खास बात ये है कि दोनों ही युवाओं के पिता मजदूरी करते हैं। वहीं एक युवा की मां चाय की दुकान चलाती हैं। आइये जानते हैं इनकी सक्सेस स्टोरी।

संस्कृति मंत्रालय की स्कॉलरशिप के लिए चयन

हर साल पूरे देश से 22 युवाओं का संस्कृति मंत्रालय की ओर से अभिनय की ट्रेनिंग को लेकर चयन किया जाता है। जिसमें इस बार मुजफ्फरपुर के दो युवा राजू सहनी और अमित कुमार का चयन हुआ। दोनों युवा स्लम बस्ती के रहने वाले हैं और बेहद गरीब परिवार से आते हैं। आकृति रंग संस्थान के राजू सहनी का मूक अभिनय और अमित कुमार का एक्टिंग के लिए चयन हुआ है।

देशभर से 22 युवाओं का ही हुआ है सेलेक्शन

दोनों ने अभिनय और रंगमंच में विशेष प्रशिक्षण गुरु सुनील फेकानिया से लिया है। यह स्कॉलरशिप भारत सरकार की ओर से 18-25 वर्ष की आयु वाले स्पेशल एक्टर्स को दिया जाता है। इसमें उन्हें दो वर्षों तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर साल विभिन्न क्षेत्रों के 200 कलाकारों को यह स्कॉलरशिप दी जाती है। जिसमें वर्ष 2021-2022 के लिए अभिनय की विभिन्न विधाओं में 22 लोगों का सम्पूर्ण भारत से चयन हुआ है।

कैसे मिली कामयाबी, राजू-अमित ने बताया

राजू बताते हैं कि सिकंदरपुर स्लम बस्ती, अम्बेडकर नगर में उनका जन्म हुआ। मेरे पिता मजदूरी करते हैं। मां चाय बेचने का काम करती हैं। 2016 में आकृति रंग संस्थान से जुड़ा और अपनी लगन-मेहनत से प्रमुख कलाकार बन गया। आज राजू आकृति की लगभग सभी नाट्य प्रस्तुतियों में मुख्य अभिनेता के रूप में अभिनय करते हैं। वही अमित का कहना हैं कि वह रामबाग में रहते हैं। माता-पिता दोनों मजदूर हैं। 2018 में आकृति रंग संस्थान से जुड़ा और तब से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने की ललक रही। अब लगता है की जो सपना देखा था अब पूरा हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.