मां रात में 2 बजे रात में उठती थी... वैभव सूर्यवंशी ने सुनाई संघर्ष की दास्तां, आपका दिल रो उठेगा!

Updated on 29-04-2025 01:29 PM
नई दिल्ली: बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में संजीव सूर्यवंशी के घर 27 मार्च 2011 को एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसका नाम वैभव रखा गया। वैभव के जन्म के समय ही उनके पिता ने ठान लिया था कि अपने लाडले को वह क्रिकेटर बनाएंगे। संजीव सूर्यवंशी ने सपना तो देख लिया था, लेकिन उसे पूरा करने की जिम्मेदारी अबोध वैभव पर था। जब वैभव की उम्र के बच्चे अपनी पीठ पर स्कूल का बैग लेकर पढ़ने जाते थे, तो वह बैट और गेंद के साथ क्रिकेट का किट बैग अपनी पीठ पर लादे रखते थे। इसके साथ ही वह अपने घर से 100 किलोमीटर दूर का सफर तय कर ट्रेनिंग करने जाते थे।
वैभव ने भी अर्जुन की भांति अपने लक्ष्य को निर्धारित कर लिया था कि वह अपने पिता के सपने को साकार कर के रहेंगे। ऐसे में पूरा परिवार उनके साथ लग गया। वैभव की यह कड़ी मेहनत और त्याग ही कि महज 14 साल की उम्र में उनके नाम डंका बज गया है। 14 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल सबसे तेज सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया है। वैभव के नाम का पूरी दुनिया में शोर मच चुका है। इस उपलब्धि के बाद वैभव ने अपने संघर्ष की गाथा बताई है।
वैभव के लिए रात में 2 बजे उठ जाती थी उनकी मां
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 35 गेंद में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उनके साथ उनके पूरे परिवार ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए मेहनत की है। उन्होंने कहा, 'जब मैं ट्रेनिंग के लिए जाता था तो मेरी मां मेरे लिए रात के 2 बजे उठकर टिफिन तैयार करती थी। 11 बजे तक वह सो जाती थीं। मेरे कारण वह सिर्फ 3 घंटे की नींद ले पाती थीं। पिता मेरे साथ जाते थे, ऐसे में उनके काम को मेरे भाई ने संभाला। एक समय ऐसा भी आया कि घर चलाना भारी पड़ रहा था। पैसे की तंगी हो गई थी, लेकिन मैं मेहनत करने से पीछे नहीं हटा और आज भगवान ने मुझे उसका फल दिया है। इस सफलता के पीछे मेरी पूरी फैमिली का हाथ है।
उन्होंने कहा, 'अभी मुझे और अच्छा करना है, टीम के लिए अपना योगदान देना है, जितना कर सकते हैं। ट्रायल्स में जब मैं गया था को वहां विक्रम राठौर सर मिले थे। ट्रायल में मैंने अच्छा खेल दिखाया तो मैनेजर ने फिर राहुल सर से बात कराई। राहुल द्रविड़ सर के निगरानी में किसी भी क्रिकेटर की ट्रेनिंग एक सपने से कम नहीं है। टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों का भी सपोर्ट मिलता है तो मुझ पर दबाव नहीं रहता है।'
पहली गेंद पर सिक्स को लेकर क्या बोले वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू मैच के पहली गेंद पर वैभव ने शार्दुल ठाकुर को सिक्स लगा दिया। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'मेरे लिए ये नॉर्मल था। मैंने इंडिया के लिए अंडर-19 में भी ऐसा किया था। मैंने ये सोचा था कि मैं सिक्स के लिए 8 या 10 गेंद का इंतजार नहीं करुंगा। मेरी रडार में जो गेंद आएगी मैं उसे मारुंगा।
उन्होंने कहा, 'आईपीएल एक बड़ा मंच है, इंटरनेशनल बॉलर इसमें खेलते हैं, उनके खिलाफ बैटिंग करने में थोड़ी घबराहट तो होती है, लेकिन टीम से मुझे ऐसा सपोर्ट मिलता है कि मैं ज्यादा टेंशन नहीं लेता हूं और खुल कर अपनी शॉट खेलता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.