मां मेरा क्या कसूर था, मुझे क्यों मार दिया? हिलाकर रख देगी प्यार में अंधी हत्यारिन की कहानी

Updated on 13-07-2023 01:48 PM
हैदराबाद: तेलंगाना के मेडचल मल्काजगिरी से ममता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने नाजायज रिश्तों में दखल देने पर बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया। मां राजबोयना कल्याणी को बेटी का रिश्तों में दखल रास नहीं आया, जिसके चलते उसने बेटी की हत्या कर दी। घटना में कार्रवाई करते हुए कुशाईगुड़ा पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। कुशाईगुड़ा के सीआई प्रवीण कुमार का कहना है कि, 'बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है। मामले में और तहकीकात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

पति से अलग रह रही थी मां
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक बेटी की हत्या करने वाली मां बीते काफी समय से पति और उसके परिवार से अलग रह रही थी। शादीशुदा जिंदगी में विवाद पैदा होने के बाद से ही महिला ने पति से अलग रहने का फैसला ले लिया और बेटी को लेकर मायके में अपनी मां के पास रहने लगी। इसी दौरान राजबोयना कल्याणी इंडला नवीन कुमार के संपर्क में आ गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। यह मुलाकात दोनों को इतना करीब ले आई कि वे अवैध संबंधों में आ गए।

फिजिकल रिलेशनशिप के बाद प्रेमी ने ठुकराई शादी
अपनी मां के घर पर रह रही राजबोयना कल्याणी पिछले 3 महीनों से इंदला नवीन कुमार से लगातार मिल रही थी। इसी दौरान कुशाईगुडा स्थित अपने आवास पर नवीन राजाबोयना कल्याणी से मिल रहे थे और दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते हो गए, जिसके बाद राजबोयना कल्याणी ने इंदला नवीन कुमार के सामने शादी की पेशकश कर दी। लेकिन नवीन ने कल्याणी को यह कहकर इनकार कर दिया कि उसकी एक बेटी है, इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकता। नवीन के प्यार में मां क्या होती है कल्याणी यह भूल बैठी और उसने अपनी बेटी को मारने का फैसला कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.