माँ का दूध शिशु की सुरक्षा का पहला टीका : उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 07-08-2024 12:25 PM

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि माँ का दूध शिशु की सुरक्षा का पहला टीका है। यह शिशु के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह आवश्यक पोषक तत्व से परिपूर्ण होता है साथ ही शिशु में रोग-प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक है। उन्होंने एनएचएम कार्यालय में स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सही समय में और उचित अवधि तक स्तनपान शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक होगा। उप-मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से स्तनपान के प्रति जागरूकता लाने के लिए सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि माताएं जन्म के 1 घंटे के भीतर नवजात शिशु को स्तनपान प्रारंभ कर दें। नवजात शिशु जन्म से पहले छः माह तक केवल स्तनपान कराया जाना चाहिए। इसके बाद ही पूरक आहार की शुरूआत की जानी चाहिये। शिशु के 2 वर्ष होने तक स्तनपान जारी रखना चाहिये। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2020-21) अनुसार जन्म के 1 घंटे के भीतर स्तनपान की शुरूआत 41.3 प्रतिशत हुई है। यह एनएफएचएस-4 (2015-16) की तुलना में 6.9 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश, 10 राज्यों में से एक है जिसमें यह सूचकांक में वृद्धि हुई है।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में मानव दुग्ध बैंक (सीएलएमसी) संचालित है। इसके माध्यम से गर्भवती एवं धात्री माताओं को समुचित स्तनपान के लिए सहयोग प्रदाय किया जाता है एवं माताओं को दुग्ध दान के लिए प्रेरित किया जाता है। संग्रहित मानव दुग्ध, अस्पताल में भर्ती अत्यधिक कम वजन / प्रीमैच्युर एवं चिकित्सकीय जटिल नवजातों/अनाथ भर्ती शिशुओं के उपयोग में लाया जाता है। आगामी समय में मानव दुग्ध बैंक का चरणबद्ध रूप से प्रदेश में विस्तार किया जाएगा।

एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि स्तनपान के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभाग द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। दस्तक अभियान में मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के परिवारजनों को स्तनपान संबंधी व्यवहारों पर परामर्श दिया जा रहा है। ऐसी माताओं जिन्हें स्तनपान में कोई परेशानी है तो उन्हें ए.एन.एम. द्वारा अथवा निकटस्थ हेल्थ एण्ड वेलनेस क्लीनिक में सी.एच.ओ. द्वारा उपचार के लिये रेफर किया जाता है। स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए मैदानी अमले को सतत रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

संचालक आईईसी डॉ रचना दुबे ने बताया कि इस वर्ष "क्लोज़िंग द गैप: ब्रेस्टफ़ीडिंग सपोर्ट फॉर ऑल" थीम पर जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य संस्था में स्तनपान प्रोत्साहन से जुड़ी कमियों का आंकलन, कमियों के निवारण के लिये आवश्यक संसाधन एवं उपलब्ध मॉनिटरिंग टूल का उपयोग, स्तनपान प्रोत्साहन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सतत् निगरानी सुनिश्चित करना शामिल है। बैठक में संचालक एमसीएच डॉ. अरुणा कुमार, संचालक एनएचएम श्री के.के. रावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.