मनरेगा से संपन्नता की कहानी गढ़ रहा मोतीराम

Updated on 03-07-2023 08:12 PM

दंतेवाडा । ग्राम पंचायत कुआकोंडा के निवासी मोतीराम के पास कुछ जमीन थी जिसमें वो सब्जी उत्पादन का कार्य करना चाहते थे किंतु उनके पास पर्याप्त पूंजी का अभाव होने के कारण वे खेत में मेढ़ बंधान कार्य नहीं कर पा रहे थे। इस प्रकार मन में कुछ करने की चाह होने के बावजूद वे खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। फिर उन्हे ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में पता चला की एफ.आर.ए. (वनाधिकार पट्टाधारी) हितग्राहियों को प्रशासन की ओर से खेती बाड़ी से जुड़े कार्यों में लाभान्वित किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने आवश्यक दस्तावेज पंचायत के माध्यम से जनपद कार्यालय को उपलब्ध कराया एवं कुछ ही दिनों में उनका कार्य स्वीकृत हो गया एवं मनरेगा योजना से इस कार्य को पूर्ण कर लिया गया। खेती में मेढ़ बंधान कार्य होने से खेत में पानी एवं खाद बीज के बह जाने की चिंता मुक्त होकर अपनी भूमि में साग-सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया और उनकी मेहनत रंग लायी। आज उनके खेत में विविध प्रकार की सब्जियों को देखा जा सकता है जिसमें बरबट्टी, सेमी, पालक भाजी, लाल भाजी, सरसों आदि है। इन सब्जियों को वे स्थानीय हाट-बाजार में बेचकर मोतीराम  महीने के लगभग 4500 से 6000 तक की भी आमदनी कर पा रहे है। निश्चित तौर पर योजना का लाभ पाकर वे खुश है तथा इसी प्रकार अन्य लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित कर रहे हैं। महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण लोगों के लिए आजीविका तथा रोजगार का एक प्रमुख साधन तो है ही इसके साथ-साथ हितग्राही मूलक कार्यों जैसे डबरी निर्माण, भूमि समतलीकरण, मेढ़ बंधान, मुर्गी शेड, बकरी शेड, गाय शेड निर्माण तथा अन्य खेती-बाड़ी से जुड़े कार्य भी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से किए जाते हैं इससे लाभ लेकर ग्रामीण भी  विकास की ओर अग्रसर हो रहे  है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.