अग्निवीर भर्ती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को पंजीयन के लिए प्रेरित करें : कलेक्टर

Updated on 30-01-2024 04:53 PM
बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए स्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और महाविद्यालयों में साढ़े सत्रह वर्ष से 21 वर्ष आयु वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीयन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के दिशा सभा कक्ष में जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के प्राचार्यों और महाविद्यालय के प्राचार्यों, व्याख्याताओं की बैठक लेकर निर्देश दिए।

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि यह जिले के युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर है। प्रत्येक संस्थान में विद्यार्थियों को पंजीयन हेतु प्रेरित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा ज़िले के बड़े कॉलेजों में विशेष शिविर आयोजित किया जाए। इन शिविरों में सेना के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाये। जिससे बच्चों में और अधिक जागरूकता आये और वह अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन के लिए प्रेरित हो।

उन्होंने उप संचालक जिला रोजगार प्रमोद कुमार जैन को निर्देश देते हुए कहा कि हायर सेकेण्डरी एवं महाविद्यालयों में जो बच्चे अध्ययनरत है अथवा उस आयु वर्ग में शामिल है, ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर शारीरिक दक्षता एवं मानसिक दक्षता के लिए विशेष कैम्प लगाकर प्रशिक्षण दिया जाये। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोक सेवा केन्द्रों एवं च्वॉईस सेंटर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की फीस प्रति आवेदन 30 रुपए से अधिक न हो इसका ध्यान रखा जाए। बैठक में मुख्य कार्य पालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल वाजपेयी, जिला रोजगार अधिकारी प्रमोद कुमार जैनमौजूद थे। भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। उप संचालक रोजगार ने बताया कि भारतीय थलसेना में ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक किया जा सकता है। पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर 2024 की स्थिति में साढ़े सत्रह वर्ष से 21 वर्ष के मध्य होना चाहिए। भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी जिसमें कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा शामिल है। इसी तरह वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच जन्म लेने वाले उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की वेबसाइट में 6 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। चयन की स्थिति में उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

इसके लिए भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी। ऑनलाईन परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 से शुरू होगा। इसके अंतर्गत विज्ञान विषय भौतिकी, गणित एवं अंग्रेजी विषयों में 10+2 सीबीएसई सिलेबस पर आधारित 60 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा होगी। विज्ञान विषय के अलावा अंग्रेजी तथा तार्किक योग्यता एवं सामान्य ज्ञान विषय के 10+2 सीबीएसई के अनुसार 45 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा होगी। दूसरे चरण में सभी के लिए निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप शारीरिक दक्षता परीक्षण ली जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों को आवश्यक टेस्ट उत्तीर्ण करना होगा। जिसके द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा की आवेदक भारतीय वायु बल एवं सैनिक जीवन में अपने आप को व्यवस्थित कर सकता है या नहीं। तीसरे चरण में चिकित्सा परीक्षण के तहत एजिबिलिटि टेस्ट, उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों को चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। जिसके दौरान विभिन्न प्रकार के शारीरिक एवं बायोकैमिकल जांच की जाएगी। अग्निवीर वायु सैनिक पदों पर भर्ती के संबंध में नियम एवं अन्य विस्तृत जानकारी वायु सेना के वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in एवं थल सेना भर्ती के लिए वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in तथा दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965213 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा व कार्यालय के से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.