बेटी की मौत के लिए प्रार्थना करती थीं मौसमी चटर्जी, आखिरी बार लाडली को देखने तक नहीं पहुंचीं मां, ये थी कहानी

Updated on 24-04-2025 02:19 PM
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी ने उस दौर के बड़े-बड़े सितारों के साथ कई शानदार फिल्में दीं। उन्होंने 'रोटी कपड़ा और मकान', 'अनारी', 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन', 'प्यासा सावन' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। हालांकि, पर्सनल लाइफ को लेकर भी मौसमी काफी चर्चा में रहीं। उनकी लाइफ को लेकर सबसे अधिक सुर्खियां तब रहीं जब उनके दामाद ने कहा कि वो अपनी बेटी को आखिरी बार देखने तक नहीं आईं। वहीं बता दें कि मौसमी अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो अपनी बेटी की मौत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही थीं।

'पायल को उसकी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा'

मौसमी चटर्जी ने कहा, 'उसने (पायल) ने एक गलती की थी, जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा था। हमारे पूरे परिवार ने इसका खामियाजा भुगता। मैं खाली ये नहीं बोल सकती कि पायल ने गलत किया, अगर पायल ने गलत किया तो हम क्यों भुगत रहे हैं। ये भी नहीं कह सकती कि एक मां के तौर पर मैं भुगत रही, लेकिन फिर मेरे हसबैंड क्यों भुगत रहे। मेरी छोटी बेटी क्यों भुगत रही है?

वो समय-समय पर कोमा से बाहर आती रही

उन्होंने 'लहरें रेट्रो' से हुई बातचीत में मौसमी ने कहा, 'वो बहुत प्यारी बच्ची थी, लेकिन उसने बहुत झेला। वो साल 2017 में कोमा में चली गई थी। वो समय-समय पर कोमा से बाहर आती रही लेकिन हमें टर्म्स एंड कंडीशन के साथ उसे देखने की इजाजत थी।'

'हमें पुलिस और कोर्ट के जरिए जाना पड़ता था'

उन्होंने आगे कहा, 'हमें पुलिस और कोर्ट के जरिए जाना पड़ता था। पायल भी जाना चाहती थी, मुझे भी भगवान से प्रार्थना करनी पड़ी कि इसे दूर ले जाओ। मैं उसे दर्द में नहीं देख सकती थी। हमें एक दिन अपने शरीर को छोड़कर जाना है तो दर्द सहने का क्या मतलब है। अगर आपको मेरी आत्मा से प्यार है, तो आप कहेंगे कि मुझे जाने दो।'

'मुझसे देखा नहीं जा रहा था'

उन्होंने कहा कि ये दुख पूरे परिवार ने मिलकर झेला, वो उनके भाई-बहन सब साथ थे। उन्होंने कहा, 'मेरी मां की भी उस दौरान डेथ हो गई, उन्हें पता नहीं था कि पायल उन्हें देखने क्यों नहीं आती, मैं उन्हें नहीं बता पाई कि वो हॉस्पिटल में कोमा में है।' उन्होंने ये भी कहा, 'पायल ने खुद को नजरअंदाज किया, जो भी उसका मेंटल कंडीशन था। मुझे भगवान से प्रार्थना करना पड़ा क्योंकि जो वो झेल रही थी, मुझसे देखा नहीं जा रहा था।'

'मैंने भी अपने हाथ से झोली खाली करके बच्चा दे दिया'

चटर्जी ने कहा, 'मैंने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा। भगवान ने मुझे काफी कुछ दिया है और मैंने भी उनसे कहा कि मैंने भी आपको बहुक दिया है। मैंने आपको अपनी बेटी दे दी। मैंने भी अपने हाथ से झोली खाली करके बच्चा दे दिया न। और क्या कर सकते हैं हम। और फिर भी मैं खुश हूं क्योंकि किसी न किसी मां का आंचल खाली हो ही रहा, खासकर हमारे जवान के घर, इसलिए हम रात को सुकून से सो सकते हैं। जवान के घर एक बॉडी आता है और मां दूसरा बच्चा तैयार करती है...तो उनके सामने हमारा कोई दुख दुख नहीं है। और इसलिए मैं हंस सकती है, मुस्कुरा सकती हूं। मैं कहती हूं कि दुख जो है न वो बांटने का चीज नहीं है।'

क्या थी पीछे की कहानी

बताया जाता है कि मौसमी चटर्जी के दामाद ने कुछ संगीन आरोप लगाए थे जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा था। दरअसल मौसमी चटर्जी की बड़ी बेटी पायल ने बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी रचाई थी। दोनों परिवार एक दूसरे से इसलिए भी कनेक्टेड थे क्योंकि मौसमी चटर्जी और डिकी का परिवार बिजनेस पार्टनर था। इसके बाद धीरे-धीरे बिजनेस को लेकर मनमुटाव हुआ और दोनों परिवार का रिश्ता खराब होने लगा।

दामाद पर आरोप- बेटी का ख्याल नहीं रखते

इसी दौरान मौसमी चटर्जी की बेटी पायल कोमा में चली गईं। वहीं बेटी के इलाज के दौरान साल 2018 में मौसमी चटर्जी ने दामाद के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा था कि वह उनकी बेटी का ख्याल नहीं रख रहे हैं, न ही उनके इलाज के पैसे भर रहे हैं। इसके बाद बात इतनी बढ़ी कि डिकी सिन्हा ने मौसमी चटर्जी पर मानहानि का केस किया और वो केस जीत भी गए।

मौसमी उन्हें आखिरी बार देखने तक नहीं पहुंचीं

इसके बाद तो उनके रिश्ते और तल्ख हो गए और नफरत ने इस कदर घर कर लिया था कि जब करीब 30 महीने तक कोमा में रहने के बाद साल 2019 में पायल का निधन हुआ तो मौसमी उन्हें आखिरी बार देखने तक नहीं पहुंचीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.