मूवी रिव्यू: औरों में कहां दम था

Updated on 02-08-2024 06:11 PM
अजय देवगन और तब्बू जैसे नामी सितारों से सजी फिल्म 'औरों में कहां दम था' को पहले इसी साल अप्रैल के महीने में रिलीज किया जाना था, लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण फिल्म टल गई। दोबारा फिल्म की रिलीज डेट 5 जुलाई घोषित की गई, लेकिन अबकी बार निर्माताओं ने प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के धमाकेदार प्रदर्शन से घबराकर फिल्म को पोस्टपोन कर दिया। आखिरकार इस फिल्म को इस हफ्ते बिना किसी प्रमोशन के रिलीज कर दिया गया। बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद इस फिल्म के लिए महज 7 हजार लोगों ने एडवांस बुकिंग की, वहीं सुबह के शोज में भी चुनिंदा दर्शक ही सिनेमा पहुंचे।

'औरों में कहां दम था' की कहानी

यह लवस्टोरी फिल्म साल 2001 से 2024 के पीरियड में एक कपल कृष्णा (अजय देवगन) और वसुधा (तब्बू) की मोहब्बत की दास्तान कहती है। मुंबई की एक चॉल में एक-दूसरे के पड़ोसी कृष्णा और वसुधा एक दूसरे को बेहद चाहते हैं। कृष्णा को कंपनी की ओर से जर्मनी जाने का ऑफर मिला है। वे दोनों अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहे हैं। कुछ दिनों पहले कृष्णा का अपने ही इलाके में रहने वाले कुछ बदमाशों से झगड़ा हुआ था। उसे सबक सिखाने के लिए वे बदमाश एक रात अकेली घर लौट रही वसुधा को निशाना बनाते हैं। वसुधा की चीख सुनकर कृष्णा वहां पहुंचता है और गुस्से में दो बदमाशों को मौत के घाट उतार देता है।कृष्णा को उम्र कैद की सजा हो जाती है। वसुधा अब कृष्णा की रिहाई का इंतजार करना चाहती है, लेकिन वह उसे किसी ओर से शादी करने के लिए मना लेता है। अच्छे व्यवहार की वजह से कृष्णा की सजा दो साल कम हो जाती है। जेल से बाहर आने पर उसका सामना वसुधा से होता है। अभिजीत (जिमी शेरगिल) से शादी कर चुकी वसुधा आज भी कृष्णा को भुला नहीं पाई है। लेकिन अब कहानी में आगे क्‍या होता है, इस लव स्टोरी का अंजाम जानने के लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा।

'औरों में कहां दम था' मूवी रिव्‍यू

फिल्म 'औरों में कहां दम था' के डायरेक्टर और राइटर नीरज पांडे को अपनी शानदार थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है। पहली बार रोमांटिक जॉनर में उतरे नीरज ने रोमांस में भी थ्रिलर का एंगल डालने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अफसोस कि इस चक्कर में वह रोमांस और थ्रिलर में उलझकर रह गए। खासकर फिल्म की कहानी बेहद कमजोर है। फिल्म की शुरुआत ठीकठाक अंदाज में होती है और कृष्णा-वसुधा की लव स्टोरी आपको एक खूबसूरत फिल्म की उम्मीद जगाती है, वहीं जेल में सजा काट रहे अजय देवगन की चुप्पी किसी रहस्य की ओर इशारा करती है। लेकिन इस दौरान फिल्म की धीमी रफ्तार और बार- बार आने वाले गाने आपके सब्र का इम्तहान लेते हैं।

इंटरवल तक बतौर दर्शक आप किसी चमत्कार की उम्मीद में फिल्म देखते हैं। लेकिन उसके बाद बार-बार रिपीट होने वाले दृश्य आपकी सारी उम्मीदें तोड़ देते हैं। फिल्म के क्लाईमैक्स में करीब ढाई घंटे के बाद आप खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं।

बात अगर एक्टिंग की करें तो अजय देवगन और तब्बू ने अपनी रहस्यमयी चुप्पी से फिल्म में जान डालने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन हकीकत में फिल्म में उनसे ज्यादा फुटेज उनके जवानी के किरदारों को मिली है। उनकी जवानी के दिनों के किरदार में नजर आए शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर की जोड़ी पर्दे पर खूब जंचती है। खासकर शांतनु ने पर्दे पर कमाल की एक्टिंग की है। लवर बॉय से लेकर एंग्री यंग मैन तक के शेड्स में वह जमे हैं।
चुनिंदा दृश्यों में नजर आए जिमी शेरगिल भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। लेकिन अफसोस कि कमजोर कहानी के कारण किरदारों की मेहनत बेकार चली गई। लव स्टोरी फिल्म में बेहतरीन म्यूजिक की काफी गुंजाइश होती है, लेकिन इस फिल्म का संगीत कुछ खास नहीं है। फिल्म की सिनेमटोग्रफी और बैकग्रांउड स्कोर भी औसत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.