सांसद बृजमोहन ने बिलासपुर ट्रेन हादसे पर जताया दुःख
Updated on
05-11-2025 01:07 PM
रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर की घटना पर गहरा दुःख जताया है और पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। ट्रेन हादसे में यात्रियों की मृत्यु और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से मन व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
सांसद अग्रवाल ने रेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि, घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कारणों की गंभीर जांच आवश्यक है।उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि इस दुखद घड़ी में एकजुट होकर पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं।
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…