एक पेड़ मां के नाम अभियान में सांसद-कलेक्टर ने किया पौधरोपण

Updated on 12-07-2024 06:10 PM

अम्बिकापुर। आंगनबाड़ी केंद्र बंगालीपारा में शुक्रवार को “जल शक्ति से नारी शक्ति“ अभियान के तहत जल संरक्षण विषय पर जन जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया। इसी के साथ शासन के “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सरगुजा लोकसभा के सांसद चिंतामणी महाराज उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चिंतामणी महाराज ने कहा कि जल ही जीवन है, यदि जल नहीं रहेगा तो जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए पानी का संरक्षण करना बहुत आवश्यक है, इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से भविष्य के लिए पानी बचाने अपील की और कहा कि घरों में साफ-सफाई, कपड़े बर्तन आदि धोने जैसे घरेलू कामों के बाद बचे पानी को फेंकने के बजाए गड्ढे में डाल दें, जिससे यह पानी वापस भूमि में जाकर भविष्य के लिए संरक्षित हो जाए। उन्होंने महतारी वंदन योजना के द्वारा प्रदान की गई राशि का उचित उपयोग करने कहा। कलेक्टर विलास भोसकर ने भी जल के महत्व को बताकर जल संरक्षण करने लोगों को प्रेरित किया। वहीं उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि का उचित उपयोग जैसे स्वयं एवं शिशु के स्वास्थ्य, पोषण आदि पर करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जल संरक्षण विषय अंतर्गत जल का महत्व, साफ और सुरक्षित जल का उपयोग, जल के संरक्षण के सही उपाय, जल संग्रहण की उपयोगी तकनीकों, जल स्त्रोतों के आस-पास साफ-सफाई एवं स्वच्छता का महत्व, साफ-सुथरा शौचालय के उपयोग के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम में पौधारोपण से जल संरक्षण के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

“एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत लगाए गए पौधे-
इस अवसर पर सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणी महाराज एवं कलेक्टर विलास भोसकर ने शासन के “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान में शामिल होते हुए पौधारोपण किया और लोगों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की। इस दौरान पौधों में रक्षासूत्र बांधकर सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई। इसके साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों सहित महिलाओं ने भी परिसर में फलदार पौधौं लगाए।

जल संरक्षण हेतु दिलाई गई शपथ-
कार्यक्रम में महिलाओं को जल शक्ति से नारी जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाने के लिए जल संरक्षण के संबंध में शपथ दिलाई गई। इस दौरान पानी बचाने और  संचयन का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा जल सरंक्षण को बढ़ावा देने में सहयोग करने और अपने परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों और अपने आने वाली पीढ़ियों को इसके समुचित उपयोग और व्यर्थ न करने लिए प्रेरित किए जाने की शपथ कर भविष्य सुरक्षित रखने की शपथ ली गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.