MP ESB: शिक्षक वर्ग-3 की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान

Updated on 02-02-2026 01:35 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक(वर्ग-3) की चयन परीक्षा-2025 और आबकारी आरक्षक भर्ती-2024 के परिणाम घोषित नहीं होने से हजारों अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं। वर्ग-3 की परीक्षा को चार माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद परिणाम जारी न होने से अभ्यर्थियों में निराशा बढ़ रही है। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 का आयोजन नौ से 13 अक्टूबर 2025 के बीच किया गया था।

इस परीक्षा के माध्यम से 13,129 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए कुल 1,10,745 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अभ्यर्थी अमन शर्मा का कहना है कि परिणाम में हो रही देरी से पूरी नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित होगी।

काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम नियुक्ति में अनावश्यक विलंब की आशंका बढ़ गई है। उधर, ईएसबी ने माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की जुलाई-अगस्त में होगी। वर्ग-3 के अभ्यर्थी सोमवार को अपनी मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन करेंगे।

आरक्षक भर्ती का परिणाम जारी

अभ्यर्थी दीपक खजूरिया ने कहा कहना है कि प्राथमिक शिक्षक परीक्षा के बाद आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती-2025 के पहले चरण के परिणाम 25 जनवरी को घोषित कर दिए गए। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित हुई थी। ऐसे में अभ्यर्थियों का सवाल है कि जब बाद में हुई परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है, तो पहले आयोजित प्राथमिक शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किया जाए।

सितंबर में ली गई थी आबाकरी आरक्षक की परीक्षा

इसी तरह आबकारी विभाग के 248 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा भी अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 9 से 21 सितंबर 2025 के बीच हुई थी, लेकिन चार माह से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.