पूरी तरह डिजिटल होगी एमपी पुलिस, मुख्यालय के बाद अब कार्यालयों में भी लागू होगी ई-ऑफिस व्यवस्था

Updated on 02-04-2026 12:00 PM

भोपाल। पुलिस मुख्यालय में ई-ऑफिस व्यवस्था पूरी तरह से काम कर रही है। अब पुलिस के नीचे के कार्यालय जैसे आईजी-डीआईजी कार्यालय, एसपी ऑफिस में भी इसका शत प्रतिशत उपयोग किया जाएगा। इस संबंध बुधवार को पुलिस मुख्यालय ने ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा कि इसके माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता एवं गति आएगी, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने सभी इकाइयों को शत प्रतिशत ई-ऑफिस का उपयोग करने के लिए कहा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी जयदीप प्रसाद ने बताया कि इसे चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी कार्यालयों में लागू किया जा रहा है।एनआईसी के प्रशिक्षकों ने विभिन्न मॉड्यूल्स, फाइल प्रबंधन, नोटशीट, पत्राचार एवं अनुमोदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और अधिकारियों के प्रश्नों के समाधान भी किए गए। ई-विवेचना एप के संबंध में भी जानकारी दी गई। समस्त पुलिस इकाइयों में पदस्थ विवेचकों को वितरित किए जा रहे ई-विवेचना टैबलेट के जरिए संपूर्ण अनुसंधान कार्य किए जाने और उनका प्रशिक्षण शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया।

घटना स्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के लिए ई-साक्ष्य एप, अपराध अनुसंधान की प्रभावी मॉनीटरिंग के लिए संदेश एप, तथा वर्ष 2016 से 2018 के लंबित चालानों के डेटा डिजिटाइजेशन के लिए उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करने के लिए कहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.