सांसद राहुल गांधी व सीएम बघेल बिलासपुर रवाना

Updated on 25-09-2023 02:35 PM
रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में तखतपुर विकासखंड के ग्राम परसदा (सकरी) में सोमवार को राज्य स्तरीय आवास न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

सासंद राहुल गांधी इस अवसर पर 524 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत के 185 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 420 करोड़ 28 लाख रूपये के 82 कार्याें का लोकार्पण एवं 104 करोड़ 5 लाख रूपये के 103 विकास कार्याें का भूमिपूजन शामिल है।

राहुल गांधी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री, चेक एवं वन अधिकार पट्टा वितरित करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डा़. चरणदास महंत, बस्तर सांसद दीपक बैज, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिवकुमार डहरिया, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री मोहन मरकाम, बिलासपुर सांसद अरूण साव, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, मस्तूरी विधायक डा़ कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधायक रेणु जोगी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान शामिल होंगे।

आईजी, कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा
सासंद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परसदा सकरी के एसडीआरएफ मैदान में विशाल आमसभा होगी। जिला प्रशासन द्वारा मैदान में पंडाल, स्टाल, पार्किंग आदि की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आईजी अजय यादव, कलेक्टर संजीव झा एवं एसपी संतोष सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

रेलवे स्टेशन में थी तगड़ी सुरक्षा की तैयारी
बिलासपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का पूर्व में बिलासपुर ट्रेन से पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ था। इसके मद्दनेजर सुरक्षा को लेकर पुलिस के आला अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ- साथ आरपीएफ व जीआरपी के जवानों की प्लेटफार्म पर बैठक लेकर, उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। यह भी तय हो गया था कि किस हिस्से में कितने सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। मुख्य द्वार की सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी। हालांकि बाद में उनके कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया। अब वे सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचेंगे।

राहुल गांधी की सभा भरनी में, डायवर्ट किया गया ट्रैफिक

कोटा क्षेत्र के ग्राम भरनी में सोमवार को राहुल गांधी की सभा के दौरान यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। यातायात डीएसपी संजय साहू ने बताया कि कोटा से तखतपुर एवं उसलापुर-बिलासपुर की ओर जाने वाले अलग-अलग मार्गों का उपयोग करते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे। तखतपुर से कोटा की ओर जाने वाले काठाकोनी मार्ग से अपनी यात्रा पुरी करेंगे। कोटा मोड़ तिराहे से कोटा की ओर जाने वालों के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। काठाकोनी मोड़ से कोटा की ओर से लोग अपनी यात्रा करेंगे। कोटा की ओर जाने वाले हाफा पोड़ी मोड़ होकर अपनी यात्रा करेंगे। इस दौरान भारी वाहन और बिल्डिंग मटेरियल संबंधी समस्त वाहन वीआइपी कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.