सांसद संतोष पाण्डेय ने किया 53 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन

Updated on 16-03-2024 05:28 PM

कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने राजनांदगांव रोड में साहू समाज सामुदायिक भवन के पास विभिन्न वार्डो में निर्मित होने वाले सामुदायिक, सामाजिक, सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होनें विभिन्न समाजों के मांगो को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि मद से 53 लाख 50 हजार रू.की स्वीकृति प्रदान की है। सांसद पांडे ने वार्डो में निर्माण होने वाले सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन कर उपस्थित समाज प्रमुखों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

53.50 लाख रू. के विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन
सांसद निधि अंतर्गत सांस्कृतिक भवन निर्माण, केंवट पारा वार्ड क्रं. 16 कवर्धा 5.00 लाख, सांसद निधि अंतर्गत शौचालय निर्माण वार्ड कं. 10 सामुदायिक भवन के पास जायसवाल पारा कवर्धा 5.00 लाख, सांसद निधि अंतर्गत सांस्कृतिक मंच निर्माण वार्ड क्रं. 08 गोकुलधाम कॉलोनी गली 1.50 लाख, सांसद निधि अंतर्गत सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण वार्ड क्रं. 09 सरदार पटेल मैदान के पास कवर्धा 5.00 लाख, सांसद निधि अंतर्गत सांस्कृतिक भवन निर्माण, वार्ड क्रं. 08 विप्र भवन के पास कवर्धा 5.00 लाख, सांसद निधि अंतर्गत हैण्ड पम्प खनन एवं शेड निर्माण कार्य वार्ड क्रं. 17 पशु औषधालय के पास 4.00 लाख, सांसद निधि अंतर्गत सांस्कृतिक भवन निर्माण, सांई मंदिर के पास लोहारा रोड साहू पारा वार्ड क्रं. 01 कवर्धा 20.00 लाख, सांसद निधि अंतर्गत वार्ड क्रं. 01 शिवाजी कॉलोनी कवर्धा में सांस्कृतिक भवन निर्माण 8.00 लाख के कार्यो का भूमिपूजन हुआ।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक व जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व विधायक व संसदीय डॉ. सियाराम साहू सभापति उमंग पांडे, प्रमोद शर्मा, रिंकेश वैष्णव, पवन जायसवाल, शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, जनपद उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू, जिला भाजयुमो मनीराम साहू, ईश्वरी साहू, सीताराम साहू, विजय पाली, देवा साहू, योगेश चंद्रवंशी, ब्राम्हण समाज, निषाद समाज, वैष्णव समाज, जायसवाल समाज के रमेश साहू, मानसिंह साहू, भीम साहू, खेमराज साहू, कौशल साहू, भागबली साहू, हरि राम, विजय, सुद्वु तिवारी, सुनील जोशी, एस पी शुक्ला, हरेन्द्र निषाद, रामफल निषाद, रूपेन्द्र जायसवाल, बद्री जायसवाल, रामकुमार सिन्हा, मनोज वैष्णव, पिन्टू दोषी, रामकुमार ठाकुर सहित विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण, वार्डवासी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.