विकसित भारत की संकल्पना को मूर्त रूप देगा सांसद खेल महोत्सव : रोहित साहू

Updated on 15-10-2025 12:39 PM

गरियांबद।  जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत आज संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डुका के खेल मैदान संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 14 वर्ष से 24 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत चरणबद्ध रूप से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस दौरान राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक  रोहित साहू ने कहा कि खेल महोत्सव से विकसित भारत की संकल्पना को मूर्त रूप मिलेगा। शासन द्वारा ग्रामीण बाल प्रतिभाओं को मंच दिलाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव खेल के प्रति रुचि विकसित करेगा और बच्चों में उत्साह का संचार करेगा। उन्होंने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया। इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका में सायकल स्टैण्ड, प्रार्थना सभा हेतु 10 लाख, खेल मैदान में लाइटिंग हेतु 2 लाख एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की।

कलेक्टर  बीएस सिंह उइके ने कहा कि हार, जीत खेल का हिस्सा है। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये हमें अनुशासन, टीम वर्क और दृढ़ता जैसे गुण सिखाते हैं, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं। खेल तनाव कम करते हैं और हमें फिट और सक्रिय रखते हैं, जिससे हमारा समग्र जीवन बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष, 18 से 20 वर्ष एवं 21 से 24 वर्ष में संपन्न होगा। इस दौरान कलेक्टर श्री उइके ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी, जनपद सदस्य कंचन देवांगन, दुलारी साहू, सरपंच सुश्री भानू ध्रुव सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। विधायक  रोहित साहू और अतिथियों ने सरस्वती सायकल योजना के तहत विद्यार्थियों को सायकिल वितरण किया। इसी तरह नगर पालिका गरियाबंद, नगर पंचायत फिंगेश्वर, देवभोग, विकासखंड मैनुपर में संकुल स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। संकुल स्तरीय खेल महोत्सव में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले, नोडल अधिकारी आर.के. ध्रुव, प्राचार्य वाय.आर. साहू सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.