8 हजार करोड़ से ज्यादा दबाकर बैठे एमपी के 'महाडिफॉल्टर

Updated on 20-03-2026 12:17 PM
भोपाल, देश भर में 'इरादतन ऋण ना चुकाने वालों' (Willful Defaulters) की टॉप- 10 लिस्ट में मध्य प्रदेश की कंपनियां न केवल शामिल हैं, बल्कि वे अरबों रुपए का बकाया दबाकर बैठी हैं। संसद में 2014 से लेकर 2025 तक के ऐसे लोन न चुकाने वालों की जानकारी मांगी गई थी।

27 फरवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, अकेले एमपी से जुड़ी टॉप-2 कंपनियों पर ही ₹8,34,919 लाख (करीब 8,349 करोड़ रुपए) का कर्ज बकाया है।

देश की टॉप-10 सूची में एमपी का कनेक्शन

संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2025 की स्थिति में देश के शीर्ष 10 डिफॉल्टरों में एमपी से जुड़ी कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं।

बीटा नेफ्थोल - खरगोन का वो 'दाग' जो देश में तीसरे नंबर पर

इसका रजिस्टर्ड ऑफिस इंदौर (सपना संगीता रोड) में है और मुख्य फैक्ट्री खरगोन जिले के बड़वाह में स्थित थी। कंपनी ने कई बैंकों से वर्किंग कैपिटल और टर्म लोन लिया, लेकिन उसे व्यवसाय में लगाने के बजाय अन्यत्र डाइवर्ट करने का आरोप है। इसे 2014 से ही विलफुल डिफॉल्टर की श्रेणी में रखा गया है।

बैंक ने इसे 'इरादतन चूककर्ता' घोषित कर इसकी संपत्तियों को कुर्क किया है । वर्तमान में यह कंपनी परिसमापन (Liquidation) की प्रक्रिया में है। प्रमोटरों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिल्ट पैक लिमिटेड - पीथमपुर का 'अरबपति' डिफॉल्टर

यह कंपनी धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र (सेक्टर-1) में स्थित है और इसका कॉर्पोरेट ऑफिस इंदौर के तुकोगंज में रहा है। इस कंपनी पर बैंक लोन की किश्तें जानबूझकर न चुकाने और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं।

सेबी (SEBI) ने कंपनी और इसके निदेशकों को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। बैंक ने इनकी क्रेडिट सुविधा पूरी तरह रोक दी है और वसूली के लिए कानूनी वाद (Suits) दायर किए हैं।

एस कुमार्स (SKNL) - खंडवा और देवास का 'टेक्सटाइल किंग' जो डूबा

इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई था, लेकिन, इसकी मुख्य उत्पादन इकाइयां देवास और खंडवा में थीं। भारी कर्ज लेकर उसे चुकाने में नाकाम रहने और फंड की हेराफेरी के आरोप है। वर्ष 2015 में यह कंपनी टॉप-10 की लिस्ट में 5वें नंबर पर थी।

SFIO (सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस)

ने इस ग्रुप के खिलाफ जांच की थी। देवास स्थित इनकी मिलों को बैंकों ने अपने कब्जे में लेकर नीलामी की कोशिशें की थीं।

रूची सोया - इंदौर से शुरू हुआ, दिवालिया होकर बिका

इसका जन्म और मुख्यालय इंदौर में ही था। साल 2019 की रिपोर्ट में यह ₹1,62,398 लाख के बकाया के साथ टॉप-10 में थी। सीबीआई (CBI) और अन्य एजेंसियों की जांच के बाद कंपनी IBC (दिवाला संहिता) के तहत गई । बैंकों का बकाया वसूलने के लिए इसका अधिग्रहण पतंजलि आयुर्वेद द्वारा किया गया।

जूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड: एमपी का सबसे पुराना और बड़ा ‘महाडिफॉल्टर’

देश के टॉप-10 बकाएदारों में शामिल जूम डेवलपर्स का मध्य प्रदेश से गहरा नाता है और इसके खिलाफ जांच एजेंसियों की सबसे बड़ी कार्रवाइयां हुई हैं। जूम डेवलपर्स का पंजीकृत कार्यालय इंदौर (यसंवत निवास रोड) में स्थित है। यह कंपनी RoC-ग्वालियर के पास पंजीकृत है। इसके प्रमोटर विजय चौधरी का मुख्य कार्यक्षेत्र इंदौर ही रहा है। संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, यह कंपनी वर्ष 2014, 2015 और 2016 में देश के टॉप-10 इरादतन चूककर्ताओं की सूची में पहले स्थान पर थी ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.