MP में 'आउटसोर्स' संकट : 30 हजार स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर, जेपी अस्पताल में भारी प्रदर्शन से चरमराई व्यवस्थाएं

Updated on 26-02-2026 11:16 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश में लगभग 30,000 आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी 9-सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 25 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस प्रदेशव्यापी आंदोलन में भोपाल में 'न्याय यात्रा' और सामूहिक हड़ताल के चलते जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।जेपी अस्पताल परिसर में करीब 3,000 कर्मचारी सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अस्पताल के सभी रास्तों को बंद कर बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शनकारी गेट पर ही अपनी मांगों की आवाज उठा रहे हैं। इस दौरान एक महिला कर्मचारी अपने ढाई साल के बच्चे के साथ शामिल होने आई, जो प्रदर्शन के दौरान बेहोश होकर गिर गई।

क्या है मांग

कर्मचारी नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन, स्वास्थ्य बीमा और ग्रेच्युटी सहित 9 प्रमुख मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। प्रशासन ने डायरेक्टर ऑफ हेल्थ सर्विसेज के ऑफिस से मुख्यमंत्री के घर तक न्याय मार्च निकालने से रोक दिया।

आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें अनसुनी रही हैं। रेडियोलॉजी टेक्नीशियनों का रेडिएशन अलाउंस 35 वर्षों से सिर्फ 50 रुपये है, जबकि अन्य राज्यों में यह 1,500–2,500 रुपये है। अब तक 20 कर्मचारियों की कैंसर से मौत हो चुकी है और छह अभी इलाजाधीन हैं।

कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कौरव ने बताया कि अब हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन रोकते हुए कर्मचारियों से परिसर में ही विरोध करने और मेमोरेंडम सौंपने को कहा।

जेपी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी तब तक नारेबाजी जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं, जब तक कोई अधिकारी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता।

आउटसोर्स कर्मचारियों की 9-सूत्रीय मांगें

खाली पड़े तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित भर्ती

प्रदेश में स्थायी नीति लागू

न्यूनतम वेतन 21,000 रुपये

1 अप्रैल 2024 से वेतन का 11 महीने का एरियर

निजी एजेंसियों के बजाय सीधे बैंक भुगतान

सरकारी छुट्टियों का लाभ

नियमित भर्ती में 50% आरक्षण

स्वास्थ्य बीमा

ग्रेच्युटी का लाभ



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.